बीजापुर 14 अक्टूबर 2024- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अन्र्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक फुलधर नाग के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती जमुना नाग एवं तालाब में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक चन्दन ककेम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री लिंगैया ककेम को 4-4 लाख रूपए कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
