Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गोवर्धनपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, आदेश जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गोवर्धनपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, आदेश जारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

पुल स्लैब कांक्रीट परीक्षण मानकों में भारी वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं, जन सुरक्षा हेतु आवागमन प्रतिबंधित करने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी ने की अनुशंसा

वैकल्पिक मार्ग रायगढ़-पूंजीपथरा-तमनार हुकराडीपा चौक-धौराभांठा- हमीरपुर-रायगढ़ इंदिरा विहार से आवागमन के लिए अधिसूचना जारी

रायगढ़, 09 अक्टूबर 2024/ लोकनिर्माण विभाग के सेतु मंडल रायगढ़ की अनुशंसा पर जन सुरक्षा को देखते हुए गोवर्धनपुर के निकट केलो नदी पर बने पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जो तत्काल प्रभावशील होगा।
जारी आदेश में उल्लेख है कि कार्यालय अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण मण्डल रायगढ़ के दिनांक 08 अक्टूबर 2024 के अनुसार उच्च स्तरीय सेतु के स्लैब के कांक्रीट का परीक्षण मार्शल जियो टेस्ट लैब रायपुर एवं मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रायपुर माध्यम से करवाया गया जिसमें कांक्रीट के परीक्षण परिणाम भारी वाहनों के आवागमन हेतु मानक अनुरूप प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में उच्चाधिकारियों द्वारा पुल के स्लैब को तोड़कर नये स्लैब बनाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। अतः ऐसी स्थिति में पुल के पुर्ननिर्माण कार्य प्रारंभ होते तथा भारी वाहनों के यातायात को प्रतिबंधित किए जाने की अनुशंसा की गई है एवं सुरक्षा की दृष्टि से उक्त उच्चस्तरीय सेतु पर से भारी वाहनों के यातायात को प्रतिबंधित करते हुए वैकल्पिक मार्ग व्हाया रायगढ़-पूंजीपथरा-तमनार हुकराडीपा चौक-धौराभांठा- हमीरपुर-रायगढ़ इंदिरा विहार से आवागमन किये जाने संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने हेतु अनुरोध किया गया है।उपरोक्त पत्र का परीक्षण करते हुए तकनीकि विशेषज्ञ इकाई द्वारा प्रतिवेदित तथ्यों का सुक्ष्म अवलोकन किया गया। परीक्षण उपरांत व्यापक लोकहित में जान-माल की सुरक्षा की भावना को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ बाईपास मार्ग में गोवर्धनपुर के निकट केलो नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल पर से भारी वाहनों के आवागमन को आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रतिबंधित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा 8 सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया
Next Article भूतपूर्व सैनिकों एवं परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा शिविर अच्छी पहल-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur September 15, 2026
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH September 15, 2026
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH September 15, 2026
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya September 15, 2026
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH September 15, 2026

Popular Post

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?