Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आईएएस वासु जैन ने किया मधुर गीत “स्कूल जाबो” का विमोचन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आईएएस वासु जैन ने किया मधुर गीत “स्कूल जाबो” का विमोचन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu June 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 जून 2024/ ‘स्कूल जाबो’ थीम पर आधारित शाला प्रवेशोत्सव के मधुर गीत का विमोचन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में अनुभागीय अधिकारी राजस्व वासु जैन के करकमलों से, जिला शिक्षाधिकारी एस एन भगत, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, बिलाईगढ़ बीईओ एसएन साहू, एबीईओ सोमा सिंह ठाकुर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट लिंगराज पटेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू, जिला मुख्यालय आयुक्त पवन नायक, रोवर लीडर कमलेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस गीत की रचना सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने और शासकीय योजनाओं कॉपी किताब, गणवेश, सायकिल, छात्रवृत्ति, हॉस्टल आदि सुविधाओ के लाभ दिलाने के उद्देश्य से सारंगढ़ बिलाईगढ़, महासमुंद और बलोदाबाजार भाटापारा जिले के शिक्षकों, जो एक कलाकार भी हैं, उनके आपसी समन्वय से तैयार किया गया।

ज्ञातव्य है कि आगामी 18 जून से शासकीय स्कूलों में नया सत्र का शुभारंभ किया जाना है। इस अवसर पर प्रत्येक स्कूलों में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवधि में छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल तक गीत के माध्यम से पालकों को स्कूलों में एडमिशन कराने का संदेश और आमंत्रण भेजा गया है। इस गीत को सुनकर और प्रेरित होकर वे अपने बच्चे का दाखिला सरकारी स्कूलों में करें।
इस संबंध में डीईओ भगत ने बताया कि शिक्षकों द्वारा तैयार इस प्रवेश गीत के माध्यम से सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इन गीतों को सुनकर निश्चित रूप से बच्चे और पालक स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला दिलाने प्रेरित होंगे। पूनम सिंह साहू ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को यह भी मालूम नहीं होता कि स्कूल कब से खुल रहा है और स्कूलों में क्या-क्या सुविधा मिलती है। स्कूलों में मिलने वाली सुविधा और योजनाओं को गीतों में पिरोकर संगीत से सजाकर प्रस्तुत किया गया है। निश्चित रूप से गीत को सुन कर बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। गीत के पोस्टर का पहला विमोचन किया गया तत्पश्चात इसे प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित किया गया। इस नई पहल के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिया तथा सुंदर वीडियोग्राफी के लिए नंदकुमार कुर्रे की प्रशंसा भी की गई।

गीत वीडियो के सृजनकर्ता टीम

जिला शिक्षा अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (एसएन भगत) बलोदाबाजार भाटापारा (हिमांशु भारतीय), महासमुंद (मोहन राव सावंत) के मार्गदर्शन में व्याख्याता एवम गायक पूनम सिंह साहू, व्याख्याता एवम संगीतकार जगदीश (हीरा) साहू, नारायण हीरा एवं शिक्षक एवम गीतकार वीरेंद्र कर के संयुक्त प्रयास से, साथ ही वीडियोग्राफी और वीडियो संपादन नंदकुमार कुर्रे के द्वारा शाला प्रवेशोत्सव गीत “स्कूल जाबो” का वीडियो तैयार किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu June 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article डीएमएफ से 01 करोड़ की लागत से बनेगा वृद्धाश्रम,असहाय वृद्धजनों को नहीं पड़ेगा भटकना
Next Article सिम्स में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़ August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?