बिलासपुर, 7 जून 2024/मानसून के मौसम में डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए सामुदायिक चिकित्सा विभाग सिम्स द्वारा सिम्स एमआरडी में लोगो को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर डीन डॉ. केके सहारे ने लोगों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने लोगों को बताया कि डेंगू के लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जा कर इलाज कराने की सलाह दी एवं अपने आसपास गड्ढों में जमे पानी को हटाने एवं मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर सिम्स के डॉ. सुचिता, डॉ. श्रुति और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के समस्त डॉक्टर्स एवं इंटर्न डॉक्टर, एमबीबीएस के छात्रों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से सभी को जागरूक किया। डेंगू बीमारी के लक्षणों में तेज़ बुखार, सिरदर्द, चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द शामिल है। गंभीर मामलों में गंभीर रक्तस्राव और सदमे की स्थिति हो सकती है, जो जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है।
सिम्स में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
