सक्ती 17 मई 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले में संचालित अवैध ईंट भठ्ठे ग्राम सेंदरी के तीन ईंट भट्ठों पर कार्यवाही की गई। साथ ही संबंधित ईंट भट्ठा मालिक श्री कल्याण साहू एवं श्री वेदप्रकाश को नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाये 5 वाहनों पर कार्यवाही कर थाना डभरा एवं हसौद के सुपुर्दर्गी में रखा गया। जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है।
अवैध ईंट भट्ठों एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
