Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा

स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240516 WA0032

रायपुर, 16 मई 2024/ आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज सवेरे सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में जेईई, आईआईटी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से रूबरू हुए। श्री बोरा ने कहा कि हमारे यहां इतिहास है कि एकलव्य बिना गुरू के भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। हमें यहां शिक्षा को प्राथमिकता में रखकर लक्ष्य तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि तरक्की तो कोई भी कर लेता है, लेकिन स्वयं का विकास करना ही सफलता नहीं होता है। स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने जिस उद्देश्य से आपको यहां भेजे हैं, उनके सपने को पूरा करना है। साथ ही ऐसे समाज जो हमारे पीछे छूट गए हैं, उनको भी आगे बढ़ाने की सोच रखना होगा।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने
प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा कि शासन प्रशासन की मंशा अनुरूप आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए फाइव स्टार होटलों की तरह सुविधाएं उपलब्ध हो। अतः होटलों की तरह इन वर्ग के बच्चों के लिए सुविधाएं विकसित कु जाय। उन्होंने प्रयास विद्यालय हॉस्टल के किचन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रयास वि़द्यालय को भी विकसित किया जाए। श्री बोरा ने प्रयास विद्यालय स्थित भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहित लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल भी कराने के निर्देश दिए। श्री बोरा ने लाईब्रेरी में आवश्यक सभी किताबे, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डायनिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए डायनिंग हॉल को होटलों की तरह साफ-सफाई के साथ ही सुसज्जित करने को कहा। उन्होंने आवासीय विद्यालय परिसर को सी.सी.टीव्ही. कैमरा से लैस करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में नवमीं व दसवीं के छात्रों के लिए 400 सीट और ग्यारवीं-बारहवीं के बच्चों के लिए 400 सीट उपलब्ध है। प्रयास विद्यालय में कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते है।

श्री सोनमणि बोरा ने इस दौरान सड्डू में बन रहे व्यावसायिक शिक्षा, शोध और इंजीनियरिंग सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 22.05 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे 750 सीटर आवासीय एकलव्य भवन का भी निरीक्षण किया। इनमें बालिकओं के लिए 250 सीट और बालकों के लिए 500 सीटर की अलग-अलग दो ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। श्री बोरा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधयों से कहा कि गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में भवन का निर्माण किया जाना सुनिश्चित हो। श्री बोरा ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते1 हुए निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच भी किया जाय। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आगामी समय के लिए क्या सुविधाएं दी जा सकती है अथवा क्या-क्या आवश्यकता पड़ सकती है। श्री बोरा भ्रमण के दौरान निर्माण एजेंसी से कहा कि कॉलोनाइजर की तरह एक कमरा मॉडल के रूप तैयार कर लिया जाय और उसके अवलोकन और सुधार के बाद बाकी निर्माण किया जाय, ताकि भविष्य के हिसाब से सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके।
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के ईई श्री त्रिदीप चक्रवर्ती, सहायक अभियंता श्री प्रकाश अनंत, प्रयास विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजूला तिवारी, प्राचार्य श्रीमती प्रमिला शुक्ला, मेट्रिक्स संस्था के प्रतिनिधि श्री राजेश बोढ़े सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240516 WA0030 स्वास्थ्य कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस
Next Article IMG 20240516 WA0033 डेंगू दिवस : डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए जिले के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया गया जागरूक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH July 22, 2026
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 21, 2026
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ July 18, 2026
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?