Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने दुर्गम रास्तों से चलकर घने जंगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक मंडीप खोल गुफा का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
CHHATTISGARH sakti
प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान
CHHATTISGARH RAIGARH
डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने दुर्गम रास्तों से चलकर घने जंगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक मंडीप खोल गुफा का लिया जायजा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

खैरागढ़, 11 मई 2024//कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने जिले के छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ठाकुरटोला के सघन जगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक मंडीप खोल गुफा का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडीप खोल गुफा का निरीक्षण करते हुए पूजा—अर्चना के लिए गुफा खोलने से पहले सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए साफ—फाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा गुफा के आस—पास स्थित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया। यह गुफा हर साल अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को पर्यटकों के लिए खुलता है, जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों गुफा में पूजा—अर्चना के लिए पहुंचते हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत छुईखदान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत को मार्ग की सफाई के साथ अन्य अव्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर श्री बविंदर सिंह को रोड निर्माण की वजह से उड़ रहे धूल को कम करने के लिए पानी के छिड़काव करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि भीड़ अधिक होगी। जिसे नियंत्रित करना पुलिस प्रशसन की जिम्मेदारी होगी। साथ ही वन विभाग के अधिकरियों को बांस तथा बल्लियों के बैरिकेटिंग तैयार करने के निर्देश दिए। जिसमें गुफा के अंदर श्रध्दालु क्रम अनुसार प्रवेश कर सके।

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। जिसके विकास के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिले में ऐतिहासिक पुरातन धरोहर स्थित है, यहां प्रचानी मंदिरों के अलावा प्राकृतिक सौंदर्य भी भरपूर है। जिन्हें सबके प्रयास से विकसित कर जिले का पर्यटन हब के रूप में विश्व पटल पर लाएंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री बविंदर सिंह कंडा, कार्यपालन अभियंता विधुत श्री छगन शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुईखदान श्री जेएस राजपूत, नायाब तहसीलदार साल्हेवारा श्री अमरदीप अंचल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारिगण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जिले के छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम ठाकुरटोला के समीप सघन घने जंगलों के बीच मंडीप खोल स्थित है। गुफा प्रति वर्ष अक्षय तृतीया के बाद प्रथम सोमवार को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ—साथ अन्य राज्यों के पर्यटक भी भारी संख्या में मंडीप खोल गुफा को देखने पहुंचते हैं। ठाकुरटोला के जमींदार परिवार द्वारा ही मंडीप खोल गुफा की प्रथम पूजा-अर्चना की जाती है। यह एक ऐतिहासिक गुफा है, जो कि रियासतकालीन परंपराओं के तहत आज भी पूजते आ रहा है। जिसके आसपास अनेक दर्शनीय स्थल है, जो पर्यटन के रूप में अधिक प्रचलित है। ठाकुरटोला के ग्रामीणों ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटक सर्वप्रथम सेतगंगा के नाम से प्रचलित कुंड पर स्नान के पश्यात मंडीप खोल गुफा के अंदर शिवलिंग की पूजा—अर्चना करते है। सेतगंगा कुड की ऐसी मन्याता है कि यह का पानी गंगा जल की तहर शुध्द है, जो कभी खराब नहीं होता और ना ही इस जल में कीडे लगते है। ठाकुरटोला के सरपंच ने बताया कि यही सेतगंगा कुंड के अंदर चमगादड़ गुफा के नाम से विख्यात गुफा है। जिसमें हजारों की संख्या में चमगादड़ रहते है। जहां दिन में भी काफी अंधेरा होता है, यहां के पत्थरों पर टर्च की रौशनी तारों की तरह प्रतीत होता है। पिछले वर्ष यहां पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों श्रध्दालु शामिल हुए थे। जिनके रूकने और खाने—पीने की व्यवस्था ग्रामीणजन आपस में सहयोग करके व्यवस्था करते है। पंडित राधामोहन ने बताया कि यह विश्व का छठवां तथा भारत का दूसरा गुफा है। गुफा के अंतिम हिस्सा आज तक अबूझ कहा जाता है। साथ ही यह भी बताया कि गुफा के अधिक गहराई में जाने पर तालाब जैसे कुड होना बताया गया हैै।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सलाह : पशुओं को छांव में रखें और आटा, रोटी, चावल नही खिलाएं
Next Article नियद नेल्लानार के तहत वन अधिकार पत्र हेतु सर्वे के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
CHHATTISGARH sakti September 24, 2026
प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 24, 2026

Popular Post

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
CHHATTISGARH sakti
प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान
CHHATTISGARH RAIGARH
डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?