बेमेतरा 26 अप्रेल 2024:-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अंतर्गत 07-दुर्ग लोकसभा निर्वाचन के लिए
प्रत्याशिगणों की संख्या अधिक होने के कारण बेमेतरा जिले में उपयोग के लिए जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई से 75 बी.यू. एवं जिला महासमुंद से 27 बी.यू. रिजर्व में प्राप्त हुआ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के आदेशानुसार प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य ई.सी.आई.एल. के इंजीनियर द्वारा आज सुबह 11 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर स्थित वेयर हॉउस में किया जाकर शाम 6 बजे तक एफएलसी की प्रक्रिया संपन्न हुई इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा भी उपस्थित हुये | एफएलसी के दौरान वेयर हाउस मे कार्य संपादन हेतु आवश्यक फर्नीचर, कार्य स्थल में आवश्यकतानुसार विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ कक्ष में सी.सी.टी.वी. एवं विडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई थी | रिज़र्व में प्राप्त हुये 102 बियु के जाँच के लिए लगभग 35 से अधिक कर्मी काम पर लगे हुए थे। मशीन सुरक्षित लाने-ले जाने के लिए अलग से ग्राम कोटवारों व पिउन की भी ड्यूटी लगायी गयी थी।
रिज़र्व में प्राप्त बियु का प्रथम स्तरीय जाँच प्रकिया संपन्न
