Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं एसपी ने पिपरिया स्थित वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं छुईखदान जनपद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया संयुक्त निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर एवं एसपी ने पिपरिया स्थित वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं छुईखदान जनपद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खैरागढ़ 29 मार्च 2024//
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा और पुलिस अधिक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने आज पिपरिया स्थित वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं छुईखदान जनपद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। संयुक्त निरीक्षण में सर्वप्रथम वेयर हाउस का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने परिसर में जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण तथा जमा करने के लिए निर्धारित स्थल के अलावा पार्किंग हेतु निर्धारित स्थान का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार में सुरक्षा के पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा स्ट्रांग रूम में केवल अधिकृत व्यक्ति को ही समुचित रूप से जाँच आदि के उपरांत प्रवेश देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने छुईखदान जनपद के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक -151 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मतदान केन्द्र क्रमांक-83 शासकीय प्राथमिक शाला चकनार, मतदान केन्द्र क्रमांक 70—71 शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला गंडई और मतदान केन्द्र क्रमांक 73—74 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहाँ केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र में सभी मतदाताओं के प्रवेश व निकासी की सुविधा, गर्मी के दिन को ध्यान रखने हेतु छाया, पेयजल व्यवस्था करने कहा गया।

पुलिस अधिक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने छुईखदान स्थित आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण पश्चात आने वाले सुरक्षा बलों के रूकने की व्यवस्था का जयजा लिया। साथ ही सुरक्षा बलों के लिए बिजली, पानी एवं शौचालय के समुचित व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

*नर्मदा स्थित चेक पोस्ट का लिया जायजा*

निरीक्षण दौरे में निकले कलेक्टर श्री वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने नर्मदा जांच नाका का आकस्मिक निरीक्षण कर चेक पोस्ट में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। स्थैतिक दलों को सभी वाहनों का सघन जांच किये जाने कहा। स्थैतिक निगरानी दलों को नकदी, आभूषण एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ाई से जांच करने निर्देश दिए। साथ ही जांच की गई वाहनों की जानकारी, पंजियों के संधारण इत्यादि का अवलोकन भी किया और सतर्कता के साथ कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
उक्त निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्रीमति नेहा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सभी सेक्टर अधिकारी सक्रियता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें-कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा
Next Article कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत टी-शर्ट, टोपी और स्टीकर का किया विमोचन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?