Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ‘‘लोकतंत्र का रंग मतदान के संग’’ थीम पर स्वीप कार्यक्रम के तहत होली मिलन समारोह आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

‘‘लोकतंत्र का रंग मतदान के संग’’ थीम पर स्वीप कार्यक्रम के तहत होली मिलन समारोह आयोजित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 26 मार्च 2024// आपसी भाईचारे एवं प्रेम के महापर्व होली के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर निवास कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ‘‘लोकतंत्र का रंग मतदान के संग’’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली मनाई और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि मजबूत और सशक्त लोकतंत्र निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान महत्वपूर्ण होता है। चाहे वह अधिकारी-कर्मचारी या आमजन क्यों न हो, सभी को निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जिले के नागरिकों को लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संविधान ने हमें निर्वाचन में मतदान करने का अधिकार दिया है। इसके माध्यम से हम ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते है, जो वास्तविक रूप से देश के विकास और हित के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्हांेने कहा कि हम सभी को निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि मतदान की ताकत हमें हमारे संविधान से मिलती है, यह सभी भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कलेक्टर और एसएसपी ने सेल्फी बूथ में खिंचाई फोटो

स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह के दौरान कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेल्फी बूथ में फोटो भी खिंचाई। साथ ही मतदाताओं को ‘‘वोट डालने जाना है, अपना कर्तव्य निभाना है’’ और ‘‘मेरा वोट, मेरी ताकत’’ का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, लोरमी एसडीएम श्री जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज मौजूद रहे। बता दें कि बिलासपुर लोकसभा के लिए 07 मई को चुनाव होना है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आईजी, डीआईजी एवं कलेक्टर ने किया बासागुड़ा क्षेत्र का दौरा
Next Article दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?