Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

Admin
Admin October 13, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
6 Min Read

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से सकुशल बरामद हुई 16 वर्षीय बालिका, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त — रैरूमाखुर्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ :- 13 अक्टूबर 2026। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत रैरूमाखुर्द पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का प्रलोभन देकर कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रात में घर से लापता हुई थी बालिका, पिता की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को बालिका के पिता ने पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अपने कमरे में सोई हुई थी, लेकिन अगली सुबह वह कमरे में नहीं मिली।

- Advertisement -
Ad image

परिजनों ने बालिका की आसपास तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर बालिका को ले जाने की आशंका पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर ओडिशा पहुंची पुलिस टीम

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि लापता बालिका ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगारपानी, भोगराकछार निवासी परमानंद कंवर के पास है और वह उसे अपने घर में रखे हुए है।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक भेनानसियुस खेस और महिला आरक्षक ज्योति के साथ ओडिशा के रेगारपानी के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी के घर की तलाश की, जहां बालिका मिल गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में बालिका को सकुशल बरामद किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से बालिका का कथन दर्ज कराया गया। काउंसलिंग और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

शादी का प्रलोभन देकर ले जाने और शारीरिक शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के कथन में सामने आया कि आरोपी परमानंद कंवर उसे शादी करने का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से ओडिशा के रेगारपानी ले गया था। आरोप है कि वहां अपने घर में रखकर उसने बालिका का लगातार शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी परमानंद कंवर, पिता छवि कंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी रेगारपानी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 62(2)(ड) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गईं।

गांव के मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया आरोपी

बालिका की बरामदगी के बाद से ही पुलिस फरार आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे उसके गांव के मुख्य मार्ग पर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, ऐसा पुलिस ने बताया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AW 1784 को जब्त कर लिया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।

पूरे मामले में बालिका की सकुशल बरामदगी, पीड़िता का कथन दर्ज कराने, आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराने और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द के प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव तथा उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों की सुरक्षा और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ‘अभियान संवेदना’ के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया को मिली बड़ी सौगात: अब अपर सत्र न्यायालय में होगी विद्युत अधिनियम के मामलों की सुनवाई
Next Article कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?