Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मंडी परिसर में 28 मार्च कों होगा जिला स्तर पर वृहद् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मंडी परिसर में 28 मार्च कों होगा जिला स्तर पर वृहद् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडी परिसर में 28 मार्च कों होगा जिला स्तर पर वृहद् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240326 WA0013

बेमेतरा 26 मार्च 2024:- बेमेतरा जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 में 63 मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से कम रहा था । जिसके परिपेक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचनों में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने सभी यथा संभव प्रयास कर रही है |
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद अग्रवाल ने आज कलेक्टरेट के दिशा सभा कक्ष मे बैठक आयोजित की | बैठक में उन्होंने बेमेतरा जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने मतदाता जागरूकता हेतु 28 मार्च 2024 को जिला स्तर पर मंडी प्रांगण बेमेतरा में महिला मतदाता जागरूकता पर वृहद् कार्यक्रम आयोजित करने की रुपरेखा बताई । उन्होंने कहा की इसी दिन प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड स्तर पर भी एक निश्चित समय दोपहर 12.00 बजे एक साथ वृहद् संख्या में महिला मतदाता शपथ कराया जाना है। प्रत्येक स्तर पर लोकसभा आम निर्वाचन के आदर्श आचार संहिता का पालन किया जायेगा । शपथ दिलाए जाने का कार्य किसी सरकारी कर्मचारी / गैर राजनैतिक व्यक्ति के माध्यम से ही कराया जायेगा । नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित प्रारूप में केवल मतदाता शपथ का आयोजन किया जायेगा । इस कार्यक्रम कों सफल बनाने जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी / सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है | उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बड़ा कार्यक्रम ज़िला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।। इसमे रंगोली, मेहंदी, क्विज, आदि शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजे एक निश्चित समय पर प्रत्येक नगरीय निकाय और प्रत्येक ग्राम पंचायत / जनपद स्तर पर मुख्यालय में तथा इसके प्रत्येक वार्ड में पूरे जिले में एक साथ 1 लाख से अधिक महिला मतदाताओं का मतदाता शपथ का लक्ष्य रहेगा ।
जिले में सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने श्री टेकचंद ने ग्राम पंचायत सचिव प्रत्येक वार्ड लेवल पर मतदाता शपथ हेतु कर्मचारी अभी से चिन्हाकित कर मतदाता शपथ का प्रारूप उपलब्ध कराने कहा है। वार्ड में शपथ के लिए शासकीय सेवक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन आदि का सहयोग ले सकते है। नगरीय निकाय स्तर पर वोटिंग का प्रतिशत बहुत कम रहता है। नगरीय निकाय स्तर पर सीएमओ इस कार्य के लिए वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर सकते हैं। सभी जगह मुनादी कराना कहा है। उन्होंने बताया कि लगातार विभिन्न प्रचार-प्रसार सभी स्तर पर कराना है। जिले में एक ही समय दोपहर 12 बजे कुल 1 लाख से ज़्यादा महिला मतदाताओं का मतदाता शपथ का लक्ष्य रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे । उन्होंने कहा की जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य किया जायेगा, जिले के अंतिम छोर तक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान करने जागरूक करने का प्रयास करेंगे । उन्होंने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य, मतदान में युवा, महिला, श्रमिक सहित सभी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने, मतदान में आदि की भी जानकारी दी | पूरे ज़िले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसमें सभी समाज के लोग भी अपने अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल- कॉलेज के छात्र-छात्राये भी इस जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे है।

28 मार्च को होने वाली वृहद् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हेतु मंडी का किया निरिक्षण
जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद अग्रवाल ने बैठक उपरांत मतदाता जागरूकता हेतु 28 मार्च 2024 को होने वाले कार्यक्रम हेतु मंडी प्रांगण बेमेतरा का निरिक्षण किया | इस दौरान उन्होंने मंडी बेमेतरा जिला स्तरीय कार्यकम हेतु नोडल अधिकारी मिनट-टु-मिनट कार्यक्रम तैयार करना, कलाजत्था, विभिन्न रंगोली, मंहदी, क्वीज, आदि कार्यकम हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त करना, फ्लैक्स, टेंट, सांउड सिस्टम, एल.इ.डी., की व्यवस्था करना, मंच संचालन की व्यवस्था, पानी, स्नैक्स की व्यवस्था, ड्रोन कैमरे की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए | उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अनवरत् विद्युत सप्लाई की व्यवस्था, मंडी कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था, मंडी प्रांगण में पॉर्किंग व्यवस्था, शपथ कार्यक्रम हेतु लिंक तैयार करना एवं पंचायतों एवं नगरीय निकायों से समन्वय का कार्य की रुपरेखा बताया |

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240326 WA0012 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सभी बैंको के शाखा प्रबंधकों की बैठक
Next Article images 21 कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?