मुंगेली 01 मार्च 2024// शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2024-25 के लिए जिले के निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 15 अप्रैल तक आनलाईन आवेदन वेबसाईट https://rte.cg.nic.in पर किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्र-अपात्र सूची का निर्धारण 18 अप्रैल से 17 मई तक किया जाएगा तथा लाॅटरी आबंटन की कार्यवाही 20 से 30 मई तक की जाएगी। स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया 01 से 30 जून तथा नवीन विद्यालय पंजीयन 15 जून से 30 जून तक किया जाएगा।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दिया जाएगा प्रवेश, आनलाईन आवेदन 15 अप्रैल तक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
