सक्ती, 02 मार्च 2024 । जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर आज दिनांक 03 फरवरी 2024 दिन रविवार को जिले के सभी ब्रांच केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखने सभी बैंक शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। बता दे कि उक्त निर्देशानुसार आज रविवार को जिले की सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार सीडिंग, खाता सक्रिय एवं डीबीटी सक्रिय करने का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के जिन हितग्राहियों का आधार सीडिंग नही हुआ है उन सभी को बैंक जाकर आधार सीडिंग कराने की अपील की है।
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए रविवार भी खुले रहेंगे बैंक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
