सक्ती 26 फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले के बेहतर विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। एक तरफ जहां कलेक्टर स्वयं आमजन की समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर श्रीमती पन्ना से प्रेरित होकर विभागीय अधिकारियों द्वारा भी पूरी संवेदनशीलता से कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत जिले में संचालित पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग द्वारा पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करते हुवे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गाय की जान बचाकर विभागीय कार्यों के साथ साथ मानवता का परिचय भी दिया गया है।
पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस विभाग के अधिकारियों को विकासखंड सक्ती के अंतिम छोर पर बसे गांव सलीहाभाठा में एक गाय के सड़क दुर्घटना से ग्रसित होने और गंभीर रूप से घायल होने की सूचना शाम के समय मिली। जिस पर कलेक्टर के निर्देशन में विभाग के द्वारा तत्काल मौके पर टीम भेजते हुए गाय की जान बचाने के लिए रात के अंधेरों के बीच भी रोशनी करके ऑपरेशन करते हुए गाय की जान बचाई गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना में गाय का पेट फट गया था और उसके अंदरूनी अंग बाहर निकल गए थे। लेकिन पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गाय की जान बचाई गई। कलेक्टर ने पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग के इस कार्य की प्रसंशा की है।