Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रेस-कान्फ्रेंस में दी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रेस-कान्फ्रेंस में दी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 9 फरवरी 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मतदान केंद्रों में दावा आपत्तियों हेतु अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2024 को निर्धारित किया गया था। जिसके तहत पुनरीक्षण अवधि में 6 से 22 जनवरी 2024 तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण के पश्चात 8 जनवरी को 2024 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चारों विधान सभा क्षेत्र से फार्म 6, 7 एवं 8 के कुल 36 हजार 855 फार्म प्राप्त हुए थे। अंतिम प्रकाशन तक चार विधान सभा क्षेत्र में 15 हजार 145 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया तथा 13 हजार 682 मतदाताओं का नाम विलोपन एवं 6 हजार 803 मतदाताओं का मतदाता सूची में संशोधन/अंतरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के चारों विधानसभा में कुल 4 लाख 19 हजार 861 पुरूष, 4 लाख 26 हजार 806 महिला तथा 24 तृतीय लिंग मतदाता है, इस प्रकार कुल 8 लाख 46 हजार 691 मतदाता है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 16-रायगढ़ में सरिया के 59 मतदान केंद्रों के 47 हजार 307 मतदाताओं में 23 हजार 750 पुरुष, 23 हजार 554 महिला एवं 03 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 10 हजार 256 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया है। इसी प्रकार 18 से 19 आयु वर्ग समूह में 27 हजार 193 मतदाता पंजीकृत है। प्रारंभिक प्रकाशन में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 23 हजार 478 थे। इस प्रकार पुनरीक्षण अवधि के दौरान इस आयु वर्ग में कुल 3 हजार 775 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले में वरिष्ठ नागरिक 80 प्लस आयु के 7 हजार 37 मतदाता है तथा निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में सर्विस वोटर्स की संख्या 373 है। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कार्य नामांकन भरने के पूर्व तक जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण नहीं किया जाएगा। वर्तमान में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 1085 मतदान केन्द्रों में ही लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। मतदाता सूची में मतदाता का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज होने पर आयोग द्वारा संचालित वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in में जाकर ईपिक डाउनलोड कर सकते है। यदि किसी का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है तो वह फार्म 8 में संशोधन के माध्यम से मोबाइल नंबर दर्ज ईपिक डाउनलोड कर सकते है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर करें सख्त कार्रवाई-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?