Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर करें सख्त कार्रवाई-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर करें सख्त कार्रवाई-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 9 फरवरी 2024/ बच्चे हमारे देश का भविष्य है, जिसकी नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है। तो सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि स्कूल में पढऩे वाले सभी बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ें। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में कही। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर भी उपस्थित रही।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पालक बड़ी उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करने स्कूलों में अपना शत-प्रतिशत दें। बच्चों में बहुत प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है। स्कूलों का वातावरण अच्छा होना चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने डीईओ को समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अनाधिकृत रूप से स्कूल नहीं वाले एवं बिना बताए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों का उस दिन के वेतन में कटौती करने एवं वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दिए। आगामी माह में स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होने वाली है, जिसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा का सफल संचालन करवायें।
कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न कार्यो जैसे आवेदन भरने, छात्रवृत्ति आदि के लिए जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है। इसके अभाव में उनके कार्य रूकने नहीं चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने मेनू के अनुरूप बच्चों को गरम भोजन देने पर जोर दिया। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में बच्चों से फीडबैक जरूर लें। कलेक्टर श्री गोयल ने छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी ली और कहा कि स्कूल के किसी भी बच्चों का छात्रवृत्ति नहीं रूकना चाहिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, सहायक संचालक श्री के.के.स्वर्णकार एवं सुश्री तरशिला एक्का, जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र चौधरी, एपीसी श्री आलोक स्वर्णकार, श्री भूनेश्वर पटेल, डीपीओ श्री जे.के.राठौर, साक्षर भारत श्री डी.के.वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
शिक्षक अपने अनुभवों को बच्चों के व्यक्तित्व विकास में करें उपयोग
कलेक्टर श्री गोयल ने शिक्षा विभाग को बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु कहा। उन्होंने बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन देने एवं काउंसिलिंग प्रदान करने की बात कही। जिससे बच्चे अपने भविष्य के प्रति सजग हो। उन्होंने कहा की सभी शिक्षक अपने अनुभवों को बच्चों के विकास में उपयोग करें।
आरटीई के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का हो दाखिला
कलेक्टर श्री गोयल ने शिक्षा विभाग की बैठक में आरटीई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई अंतर्गत स्कूलों में प्रवेश के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने डीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत आगामी सत्र में नियमानुसार सीट के आधार पर गरीब परिवारों के बच्चों का स्कूलों में शत-प्रतिशत दाखिल सुनिश्चित करायें।
सीएसी सतत रूप से करें स्कूलों का निरीक्षण
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में उपस्थित सभी संकूल शैक्षिक समन्वयकों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने एवं आगामी दो माह का दौरा रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में जाये वहां क्या कमियां है, वहां के शिक्षकों की नियमित उपस्थिति वगैरह की जानकारी टीप में लिखें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्कूलों का दौरा करेंगे और पंजी देखेंगे। खानापूर्ति पाये जाने पर संबंधित के ऊपर कार्यवाही होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट…. 2024-25 के लिए विधानसभा में 1,47,500 करोड़ रुपए का बजट पेश….. पढ़िए पूरी खबर……
Next Article कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रेस-कान्फ्रेंस में दी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?