रायगढ़, 31 जनवरी 2024/ विकासखंड रायगढ़ के शालाओं में 11 से 24 जनवरी तक विशेष गुणवत्ता अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत शालाओं की साज-सज्जा, रंगाई-पुताई, प्रिंट रिच कॉर्नर, शालेय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अद्यतन करने की स्थिति, बच्चों में आयु अनुरूप दक्षताओं की उपलब्धता, शासन की विभिन्न योजनाएं यथा बालवाड़ी, महस मुस्कान पुस्तकालय आदि के संचालन के परीक्षण हेतु 10 दिवसीय विशेष अवलोकन अभियान चलाया गया। इस अभियान अंतर्गत पूरे विकासखंड के 38 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों की 8 टीम का गठन किया गया तथा प्रत्येक दिवस 8 संकुल की सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का अवलोकन किया गया। अवलोकन के विभिन्न बिंदुओं पर सभी शैक्षिक समन्वयकों के द्वारा गहन निरीक्षण, अवलोकन कर अपनी टीप लिखी गई। इस प्रकार कुल 13 दिनों में विकासखंड की 155 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भवन परिसर, अभिलेख संधारण आदि का अवलोकन किया गया। वर्तमान में इस अभियान के चलने से विकासखंड की सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अभिलेखों का अध्ययन होना पाया गया। इस अभियान से निश्चित ही शालाओं की गुणवत्ता में वृद्धि पाई गई। यह अभियान विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री जाटवर के मार्गदर्शन व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया।
विकासखंड रायगढ़ में शाला विशेष गुणवत्ता अभियान आयोजित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Bhavyachhattisgarh