खरसिया-नए साल के आगमन के उपलक्ष्य में श्याम मित्र मंडल खरसिया द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन स्थानीय टी आई टी कालोनी स्थित अजित सिंह नगर के विशाल मैदान में किया गया है,
धर्म नगरी खरसिया की पावन धरा पर समय समय पर अनेको धार्मिक आयोजन होते रहते है इसी कड़ी में नगर के नवयुवको की संस्था श्याम मित्र मंडल द्वार दिनाँक 4 जनवरी को शाम 7 बजे से महफ़िल श्याम नाम की सजाने के प्रयास किया गया है जिसमे देश के विभिन्न भजन प्रवाहक रवि बेरीवाल कोलकाता,रश्मि शर्मा समस्तीपुर, अभिषेक अग्रवाल खरसिया
अपने मधुर वाणी से श्याम नाम की महफ़िल से श्रोताओं को भजन रूपी गंगा में डुबकी लगाने का प्रयास करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्याम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत 4 बर्षो से हमारे युवा साथियों ने श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में देश के नामचीन श्याम रस प्रवाहको को खरसिया बुलाकर भजनों के माध्यम से अंचल की जनता को श्याम बाबा से जोड़ने का एक प्रयास किया है। आज के विशाल कार्यक्रम हेतु भव्य पांडाल एवँ दरबार सजाया गया है एवँ बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।