खरसिया।अपने दो सूत्रीय ज्ञापन के प्रथम बिंदु में प्रतिनिधि मंडल द्वारा सेवा पुस्तिकाओं के स्थानीय लेखाकोष एवं निधि संपरिक्षक कार्यालय से सत्यापन में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों में पनप रही आक्रोश से विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय को अवगत कराया एवं शीघ्र निराकरण की मांग की गई।जिस पर क़िस्त क़िस्त मे सत्यापन कराए जाने पर प्रतिनिधि मंडल एवम अधिकारी के बीच सहमति बनी।
प्रगणको के अर्जित अवकाश को सेवा पुस्तिका में संधारित करने की मांग रखी गई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुज प्रधान को इस कार्य हेतु सहयोग हेतु आदेशित किया गया।
आज के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल,जिलाउपाध्यक्ष ठंडा राम कुम्हार, जिला सचिव मदन पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता,भुनेश्वरी मंथन सचिव अनुज प्रधान,राजेन्द्र सिदार ,राधेश्याम चौहान,मधुशंकर चौहान,रामनारायण ,संतोष भारते, रिखीराम धिरहे,ख़िरसागर,वीरेन्द्र जायसवाल, गोविंद वर्मा,केशव खांडेल,परस राम पटेल, रथलाल उराँव,दयन्ति कुजूर,सुमित्रा भारती, गार्गी राठौर,उमा राठिया, गजानन पटेल, ओंकार साव,मेदनी राठिया, अश्वनी खैरवार, अर्चना राठौर,रेणूका राठिया उत्तरा राठिया, मेनका डनसेना,शौकीलाल खडिय़ा , संजीव राठौर, कामेश्वर प्रसाद सिदार।
