Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पुरानी रंजिश पर अधेड़ व्यक्ति की टांगी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, थाना छाल क्षेत्र की घटना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पुरानी रंजिश पर अधेड़ व्यक्ति की टांगी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, थाना छाल क्षेत्र की घटना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोजिया जंगल पुसलदा बांध के पास ग्राम बोजिया में रहने वाले जुगनू सारथी (50 साल) की पुरानी रंजिश पर उसके परिचित दिलसाय सारथी (50 साल) द्वारा टांगी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है । घटना को लेकर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 24.12.2023 के रात्रि ग्राम बोजिया की रहने वाली सुकवारो बाई (50 साल) अपने दो लड़कों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 23 दिसंबर के दोपहर उसका पति जुगनू सारथी और दिलसाय सारथी (पूर्व पति) दोनों टांगी लेकर जंगल लकड़ी लेने गये थे, काफी देर बाद जुगनू सारथी घर नहीं लौटा तो दिलसाय से पूछने पर उसने जुगनू को अकेले मोटरसाइकिल में कहीं जाना बताया । 23 और 24 दिसंबर के शाम तक जुगनू को उसके घर वाले ढूंढे, पता नहीं चलने पर फिर दिलसाय से पूछे कि तुम्हारे ही साथ गया था फिर अकेले मोटरसाइकिल में कैसे गया । तब दिलसाय सारथी ने पुरानी रंजिश पर पुसलदा बांध के पास जुगनू को टांगी से मारकर हत्या करना बताया है । थाना प्रभारी छाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर जाकर शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । आरोपी दिलसाय सारथी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल हिरासत लिया गया जिससे घटना को लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर बताया कि सुकवारो बाई से उसकी शादी हुई थी । दोनों में अनबन होने पर सुकवारो तीन बच्चों को लेकर अपने मायके बोजिया आ गई और सक्ती जिले में रहने वाले जुगनू सारथी को पति बनकर मायके में रहने लगी तो अपने बच्चों से मिलने बीच-बीच में ग्राम बोजिया आता था और 20 साल से जुगनू के सुकवारो को पत्नी बनाकर रखने के कारण पत्नी और बच्चे बात नहीं करते थे जिससे जुगनू पर रंजिश रखता था और इस बार ग्राम बोजिया आने पर उसने मौका देखकर जंगल बांध के पास टांगी से जुगनू को मार कर उसकी हत्या कर दिया । पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी और घटना समय पहने आरोपी दिलसाय के कपड़े बरामद कर आरोपी दिलसाय सारथी पिता स्वर्गीय रामरतन सारथी उम्र 55 साल निवासी ग्राम खडगांव थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दादूराम सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेंद्र पाल सिंह जगत, सतीश जगत की अहम भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article निठल्ला दामाद ही निकला चोर, ससुराल से चुराया था सोने का झुमका और एटीएम
Next Article विकासखंड खरसिया कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?