Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नदी-घाटों के समीप गुजरने वाली ग्रामीण सड़कों पर लगेंगे हाईट बेरियर, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नदी-घाटों के समीप गुजरने वाली ग्रामीण सड़कों पर लगेंगे हाईट बेरियर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 13, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़।खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रहनी चाहिए। इसके लिए ज्वाईंट टीम गठित कर नियमित वाहनों की जांच करें, अनियमितता पाये जाने पर सख्त कार्यवाही करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने नदी-घाटों के समीप गुजरने वाले ग्रामीण सड़कों की शुरूआत, मध्य व अंत में हाईट बेरियर लगवाने के निर्देश ईई पीएमजीएसवाय को दिए, जिससे वहां हाईवा जैसे भारी वाहन न गुजरे व अवैध उत्खनन के साथ सड़कों को होने वाले नुकसान पर रोक लगे।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाओं के प्राप्त आवेदन का निराकरण समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी, लापरवाही पर कार्यवाही होगी। आगे उन्होंने सभी संबंधित विभाग जिनकी सेवाएं लोक सेवा गारंटी के तहत आती है, उन्हें अपने डेशबोर्ड का नियमित अवलोकन कर उसमें दर्ज होने वाले मामलों का त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति लाते हुए कार्ड से शासकीय अस्पतालों में भी कार्ड यूसेज बढ़ाने और लोगों को समुचित उपचार मुहैय्या करवाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व मामलों के समय-सीमा के भीतर निराकरण पर जोर देते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों से कहा कि कार्यालयों में आने वाले मामले ई कोर्ट में दर्ज किए जाए। प्रत्येक सप्ताह पूरे जिले के प्रकरणों में हुए निराकरण की मॉनिटरिंग की जायेगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें और न ही मामलों को अनावश्यक लंबित रखें। उन्होंने भू-अर्जन के पश्चात अभिलेखों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। जिससे आगे चलकर किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में उचित मूल्य की दुकानों में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लिए कैंप लगाकर अभियान चलाते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीईओ जनपदों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन प्रकरण का निराकरण समय सीमा के अंदर होना चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों के आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, समस्त एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*हर स्कूली बच्चे का बनाएं जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र*
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में स्कूली बच्चों के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए हर स्कूली बच्चों के प्रमाण पत्र बनाकर देने के लिए निर्देशित किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर किया निर्देशित

कलेक्टर श्री गोयल ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शुरू होने जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे-स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधाए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रूट चार्ट निर्धारण व तैयारियों के निर्देश सभी सीईओ जनपद व नगरीय निकाय के अधिकारियों को दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी फसल के बीमा हेतु आवेदन 31 दिसंबर तक
Next Article जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?