सक्ती 08 नवंबर 2023// विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में सुविधा केंद्र बनाया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सक्ती के मतदाता जो की मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में जैसे सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल, मतदान दलों के परिवहन के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर, माइक्रो आब्जर्वर, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी टीम व उनके ड्राइवर एवं अन्य जिले के कर्मचारी जो अन्य जिले में निर्वाचन कार्य में ड्यूटी में तैनात रहेंगे। उनको डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर सक्ती के सुविधा केंद्र में 13 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में बनाया जाएगा सुविधा केन्द्र
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
