Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्वाचन व्ययों का लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले 4 विधान सभा क्षेत्रों के 16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स ने जारी किया नोटिस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

निर्वाचन व्ययों का लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले 4 विधान सभा क्षेत्रों के 16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स ने जारी किया नोटिस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 8, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 8 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने के कारण जिले की चार विधानसभा से 16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रत्याशियों को 72 घंटे के अंदर कारण दर्शित करते हुए अपना स्पष्टीकरण संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समस्त प्रस्तुत करना होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शामिल प्रत्याशियों के व्यय लेखा परीक्षण का कार्य जिला व्यय अनुवीक्षण दल द्वारा किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय निगरानी के लिए विधान सभावार दो व्यय प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए है। अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय का तीन बार निरीक्षण किए जाने हेतु 6 नवम्बर, 10 नवम्बर एवं 15 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें अभ्यर्थी को उसके निर्वाचन व्यय से संबंधित जानकारी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करनी होती है। 6 नवम्बर को हुए प्रथम व्यय लेखा परीक्षण में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ के प्रत्याशी इबरार अहमद-निर्दलीय, कान्ति साहू-आजाद जनता पार्टी, राधेश्याम शर्मा-निर्दलीय, गोपाल प्रसाद अग्रवाल-आम आदमी पार्टी, भवानी सिंह सिदार-हमर राज पार्टी, सुनील मिंज-जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, सुरेन्द्र सिदार-निर्दलीय, गुरूवारी जीनत परवीन-निर्दलीय, अशोक गार्डिया-निर्दलीय एवं मधुबाई-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सहित कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से मनीषा गोंड-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे),भजन सिदार-निर्दलीय, महेन्द्र कुमार सिदार-निर्दलीय, रघुवीर राठिया-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, सुनीति सत्यानंद राठिया-भारतीय जनता पार्टी सहित कुल 5 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से भवानी सिंह सिदार-हमर राज पार्टी द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस प्रकार रायगढ़ जिले की चार विधानसभाओं से कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी को नोटिस जारी किया गया है।
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन में लेखा अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया है किंतु अभ्यर्थी के छाया प्रेक्षण पंजी का मिलान से लेखा व्यय में अंतर पाये जाने पर धरमजयगढ़ विधानसभा से 02 अभ्यर्थियों में श्री लालजीत सिंह राठिया और श्री हरिश चन्द्र राठिया को नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार व्यय लेखा में अंतर के कारण लैलूंगा विधानसभा के 01 अभ्यर्थी श्रीमती विद्यावती सिदार और रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 03 अभ्यर्थियों में श्री प्रकाश नायक, श्री ओम प्रकाश चौधरी और श्री शंकर लाल अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कार्रवाई: थाना प्रभारी कापू किये बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र से चुनावी प्रचार कर रहे वाहन की जप्ती
Next Article डाकमत पत्र से मतदान के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में बनाया जाएगा सुविधा केन्द्र

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?