सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जनपद पंचायत सारंगढ़ परिसर में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) अंतर्गत गठित इकाई प्रिंट, रेडियो, सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी प्रिंट, रेडियो, सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के संबंध में सुझाव दिए। प्रिंट मीडिया इकाई के मथुरा बंजारे, लीना कुजूर, संजीता मिंज और रेडियो टीम की पुष्पा बरिहा, मंजूलता पटेल और दीपिका भगत ने कलेक्टर डॉ सिद्दीकी को कार्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, सीईओ सारंगढ़ संजू पटेल सहित प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी बी एक्का उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने एमसीएमसी टीम का निरीक्षण किया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
