खैरागढ़, 13 अक्टूबर 2023// जिला खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई हेतु एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए एक अंब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की गई है। इसमें महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु अस्थाई संविदा 8 पदों के लिए 23 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित है।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए अस्थाई 8 संविदा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन सकते है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन 23 अक्टूबर2023 तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई में आवेदन कर सकते है।
