मोहला 11 अक्टूबर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज मानपुर के महाराष्ट्र सीमा से लगे सीमा नाका चेकिंग केंद्र कोहका और औंधी पहुंचकर चुनाव के मद्देनजर वाहन की चेकिंग का निरीक्षण किया। तैनात कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की जांच का रजिस्टर अपडेट करने निर्देशित किया। मौके पर एक ट्रक का कलेक्टर ने स्वयं जाकर जाँच की। वाहन और लोड सामग्री के दस्तावेज का गहन जाँच की। कलेक्टर ने तैनात कर्मी से कहा कि सभी वाहनों की गहन जाँच करें। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर श्री अमित योगी भी थे।
कलेक्टर ने किया महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम कोहका और औंधी में वाहन जांच केंद्र का निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
