रायगढ़। बारिश बंद होने के बाद शहर की सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। अभी तक शहर की 18 सड़कों कीे मरम्मत की गई है। सड़क मरम्मत की खासबात यह है कि गड्ढ़ों को भरने के लिए डब्ल्यूबीएम के साथ पेवर ब्लाग टाइल्स का उपयोग किया गया है।
लगातार हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों में गड्ढ़े हो गए थे। इसमें गड्ढ़ों से शहरवासियों को परेशानी हो रही थी। इसपर निगम कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने समीक्षा बैठक में सभी इंजीनियर्स को सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत शहर के 18 सड़कों के मरम्मत कराए गए हैं। इन सड़कों में सर्किट हाउस से खर्राघाट, खर्राघाट पुल, प्रगति कोचिंग रोड, मरीन ड्राइव शनि मंदिर की ओर, एसएलआरएम हनुमान मंदिर, आडिटोरियम के सामने पुल की सड़क, दुर्गा चौक मिट्ठुमुड़ा, गोगा राइस मील, गोपी टाकीज रोड, ओवर ब्रिज, पालिटेक्निक कालेज के पास, चक्रधर नगर चौक, सतीगुड़ी चौक से थाना तक, दशरथ पान ठेला के पास, राजीव नगर गली नंबर एक, कोतरा रोड थाना एंव हाउसिंग बोर्ड कोतरा रोड शामिल है। इसी तरह शहर के अन्य सड़कों की मरम्मत कार्य भी जारी है, जो आने वाले दिनों में पूर्ण होगी। पूर्व में भी रेत, गिट्टी और सीमेंट के मिक्स से सड़क की मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन लगातार हुई बारिश में इसके बहने की बात सामने आई। इसे देखते हुए इसबार पेवर ब्लाग टाइल्स, डब्ल्यूबीएम एवं बिल्डिंग मटेरियल से सड़क की मरम्मत की गई है।
————
सफाई कामगारों की मांग पर वेतन बनाने के निर्देश
पूर्व में सबीना कंट्रक्शन द्वारा सफाई कामगार उपलब्ध नहीं कराने पर उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इसपर ठेकेदार द्वारा सफाई कामगारों के दो माह का वेतन नहीं दिया गया है। गुरुवार को सभी सफाई कामगार कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखी। इसपर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सफाई कामगारों के वेतन बनाने और उसे जल्द जारी करने के निर्देश स्थापना और एकाउंट के कर्मचारियों को दिए। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि ठेका नियम के अनुसार ठेकेदार को ही यदि उसके देयक राशि का भुगतान नहीं होता है, तो भी उसे तीन माह तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं करने पर ठेकेदार के एफडीआर या टीडीआर की राशि को राजसात के साथ उसके खिलाफ एफआईआर किया जाएगा। इस दौरान एक अन्य ठेका कंपनी की शिकायत पर उसकी जांच चलने और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कही।
शहर के 18 सड़कों की कराई गई मरम्मत,गड्ढ़ों को भरने पेवर ब्लाग का किया गया उपयोग
