बेमेतरा, 28 सितंबरए 2023//. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के ग्राम सुमाभाठा, में आज आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में
कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक हितैषी योजनाओं की राशि का वितरण किया गया।
आयोजित इस कृषक सह श्रमिक सम्मेलन के इस मौके पर बेमेतरा ज़िले के 12595 श्रमिको को विभिन्न योजनाओं से 4 करोड़ 34 लाख 12622 रुपये की राशि से लाभान्वित किया। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 12543 हितग्राहियों को 4 करोड़ 30 लाख 33 हज़ार 623 रुपये तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 52 श्रमिक हितग्राहियों को 3 लाख 79 हज़ार रुपये की राशि का वितरण किया गया। वही ज़िले के राजीव गाँधी किसान न्याय योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 की तृतीय क़िस्त की राशि 108 करोड़ रु जिले के 1ण्48 लाख कृषकों को अंतरण हुई।
’आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी है तथा 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हे जीवन पर्यन्त 15 सौ रूपये प्रतिमाह पेंशन सहायता प्रदान की जायेगी। जिसमें बेमेतरा ज़िले के 05 हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ मिला एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकृत हितग्राहियों को प्राप्त ऑनलाईन योजनाओं के आधार पर पात्र निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।
ज़िला श्रम पदाधिकारी श्री एन.के. साहू ने बताया कि बेमेतरा ज़िले के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 2559 हितग्राहियों को राशि 93 लाख 39 हज़ार 762 मुख्यमंत्री औजार किट सहायता योजना में 2464 हितग्राहियों को 85 लाख 53 हज़ार 850, अंशदान राशि अंतरण की गयी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 4904 हितग्राहियों को 73 लाख 56 हज़ार की राशि, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 346 हितग्राहियों के पुत्री को 69 लाख20 हज़ार,मिनीमाता महतारी जतन योजना में 228 हितग्राहियों को 45 लाख 60 हज़ार एवं नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 25 हितग्राहियों के बच्चों हेतु 1 लाख 36 हज़ार 500ए अंशदान राशि मिली।
श्री एन.के. साहू ने बताया कि श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजनांतर्गत 1989 हितग्राहियों के बच्चों के लिए 40 लाख 7 हज़ार 500, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 8 हितग्राहियों को 1 लाख 60 हज़ार एवं दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना में 15 हितग्राहियों को 15 लाख का अंशदान राशि आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित योजना. असंगठित प्रसूति सहायता योजना में 10 हितग्राहियों को कुल राशि 2 लाख,असंगठित ठेका प्रसूति सहायता योजना में 02 हितग्राहियों को 40000, सफाई कर्मकार आवश्यक सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 37 हितग्राहियों को 37ए000ए सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजना में 01 हितग्राही को 2000 एवं ई-रिक्शा सहायता योजना में 02 हितग्राहियों को 1 लाख राशि भुगतान किया गया।
कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में श्रमिक हितैषी योजनाओं में बेमेतरा ज़िले के 12595 श्रमिको को 4 करोड़ 34 लाख से अधिक राशि अंतरण
