बीजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थाई प्रतीक्षा सूची के शेष हितग्राही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण आवास न्याय योजना लाई गई है। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के आवासहीन परिवारों की पात्रता / आपात्रता का परीक्षण करने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 13 सितंबर से 15 सितंबर तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया ।
कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित करते हुए कहा है कि निर्धारित तिथि में विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायतो में किया जाय। ग्राम सभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल एवं निर्णय एप्प में एंट्री समय सीमा में किया जाए। जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची के शेष हितग्राहियो एवं छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के आवासहीन परिवारों के पात्रता का निर्धारण ग्राम सभा में किया जाएगा।
विशेष ग्रामसभा में आवासहीन परिवारों का हो रहा चिन्हाकन
