Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन कर केंद्र पर किया बड़ा प्रहार सरकार जनता से नाता जोड़े नहीं तो गद्दी छोड़े
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260629 WA0011
ग्रेट प्लेस टू वर्क® 2026: वेदांता भारत के टॉप-100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल, कर्मचारियों के लिए ₹2,500 करोड़ की वेल्थ क्रिएट की
नई दिल्ली
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन कर केंद्र पर किया बड़ा प्रहार सरकार जनता से नाता जोड़े नहीं तो गद्दी छोड़े

कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन कर केंद्र पर किया बड़ा प्रहार सरकार जनता से नाता जोड़े नहीं तो गद्दी छोड़े

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 13, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20230913 WA0033

रायगढ 13 सितंबर।जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन किया गया जहां दोपहर 12 बजे से ही हजारों की संख्या में रायगढ रेलवे स्टेशन में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर एवम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में एवम विधायक प्रकाश नायक,महापौर जानकी काटजू जी के विशेष उपस्थित में रेल पटरियों पर बैठकर रेल रोक कर प्रदर्शन किया व रेल मंत्री को ट्रेनों की लेट लतीफी, यात्री ट्रेनों को रद्द करने व रेलवे के निजीकरण के विरोध करते हुए पत्र भी प्रेषित किया जिसकी प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय डी आर एम व स्टेशन अधीक्षक को भी दी गई।

img 20230913 wa00312051180595568044067विदित हो कि कांग्रेस के इस आंदोलन से बताया बताया गया कि हमारा इस बात पर विरोध है कि सरकार रेल यातायात पर दोहरे चरित्र की भूमिका निर्वहन कर रही है जहां वह यात्री ट्रेनों को रद्द कर माल ढुलाई की ट्रेनों को प्राथमिकता दे रही है अतएव केंद्र में बैठी मोदी सरकार को इस रेल रोको आंदोलन के जरिये यह संदेश दिया गया कि वह उद्योगपतियों की जगह जनता को गले लगाए अथवा गद्दी छोड़ दे।
रायगढ विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि रेल आम जनता के लिए सर्वाधिक किफायती एवम सुविधाजनक यात्रा का माध्यम है पर पिछले कुछ अरसे से देखा जा रहा है कि रेल मंत्रालय यात्रियों की उपेक्षा कर अपनी आय बढ़ाने व चंद व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से अधिकांश यात्री ट्रेनों को बंद कर माल ढुलाई वाली ट्रेनों को ज्यादा

img 20230913 wa00304350744847362050710

प्राथमिकता दे रहा है। कोयला लदान वाली गाड़ियों का पटरियों पर बेख़ौफ़ दौड़ना ही इस बात की पुष्टि करता है। यहां यह भी देखा गया कि माल गाड़ी को क्लियरेंस देने के लिए यात्री ट्रेनों को घंटों घण्टों एक स्थान पर रोक दिया जाता है जो कि रेल में सफर कर रहे मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। प्रकाश नायक ने कहा कि इस रेल रोको आंदोलन से केंद्र में बैठी सरकार को यह आगाह करना चाहते हैं कि अब हम और हमारी भोली भाली छत्तीसगढ़ की जनता रेलवे के दोहरे चरित्र वाले रवैये को ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

- Advertisement -
Ad image

आज जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में 24 ट्रेनें अगस्त 2023 के आखिरी सप्ताह में रद्द की गयी थी. जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है. साथ ही उन्होंने आरटीआई से वर्षवार निरस्त हुई ट्रेनों की प्राप्त आंकड़े का जिक्र कर बताया कि
साल 2020 में 32757 ट्रेनें रद्द की गई.
साल 2021 में 32151 ट्रेनें रद्द की गई. साल 2022 में 2474 ट्रेनें रद्द की गई.. साल 2023 में (अप्रैल माह तक ) 208 ट्रेनें रद्द की गईं हैं. कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें लास्ट मौके पर कैंसिल कर दी जाती है. खासकर रक्षाबंधन, दीवाली, शीतकालीन पर्व के समय ऐसा किया जाता है. इस प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कब-कब कितनी ट्रेनें रद्द की गई, उसका आंकड़ा भी जारी किया. कांग्रेस के आंकड़ों की मानें, तो पिछले साढ़े तीन साल में 67,382 ट्रेनों को रद्द किया गया है.
आज के इस रेल रोको आंदोलन के विषय मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि आज का
यह आंदोलन ट्रेनों के रद्द व लेटलतीफी को लेकर था। जो पूरे प्रदेश में सभी जिलों में किया गया है उन्होंने आगे कहा दरअसल पिछले कई महीनों से यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा है। आए दिन रेल प्रशासन ट्रेनों को या तो रद्द कर देता है या फिर जिन ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, वह इतनी विलंब से चलती है कि यात्री परेशान हो जाते हैं। उनकी यह परेशानी रेल प्रशासन को नजर नहीं आती और परिचालन व्यवस्था सुधारने के बजाय और बिगड़ते जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर भी संदेह जाहिर कर बताया कि जिस तरह से यात्री ट्रेनों को रद्द कर उसी रुट पर मालवाहक ट्रेन कोयले आदि की ढुलाई हेतु कहीं ज्यादा संख्या में परिचालित हैं और मार्ग में यात्री ट्रेनों को घण्टों खड़े कर मालगाड़ियों को आगे बढ़ाने का सिलसिला दिख रहा है उससे यह भी साफ प्रतीत हो रहा है कि सरकार मित्र उधोगपतियों को आम जनता की जगह ज्यादा तबज्जो दे रही है और आशंका व्यक्त करते हुए कहा भविष्य में केंद्र सरकार की मदद से भारतीय रेल भी निजी हाथों की कठपुतली न बन जाए। अनिल शुक्ला ने कहा कि इस आंदोलन के साथ ही कांग्रेस ने ये ठाना है कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार को हटाना है।

रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने मे महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एन एस यू आई,सेवादल एवम कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ कि महत्वपूर्ण भूमिका रही

आज के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्तागण जनप्रतिनिधिगण जिला शहर ग्रामीण ब्लाक व पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article download 2023 08 15T201143.697 महापल्ली के मृतकों में नहीं मिला डायरिया के लक्षण, खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी
Next Article IMG 20230913 WA0037 PWD के एसडीओ की मनमानी से किसान की फसल बर्बाद ? विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी, DM से को चुकी है लिखित शिकायत।

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 29, 2026
IMG 20260629 WA0011
ग्रेट प्लेस टू वर्क® 2026: वेदांता भारत के टॉप-100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल, कर्मचारियों के लिए ₹2,500 करोड़ की वेल्थ क्रिएट की
नई दिल्ली June 29, 2026
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 27, 2026

Popular Post

IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?