रायगढ़, 13 सितम्बर 2023/ रायगढ़ जनपद के ग्राम महापल्ली में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग की काम्बेट टीम द्वारा तत्काल ग्राम महापल्ली जाकर डायरिया के संबंध में जानकारी ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईग से महापल्ली से मात्र 1.2 कि.मी की दूरी पर स्थित है। जहां दो व्यक्तियों की मृत्यु होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग को सरपंच ने बताया कि ग्राम महापल्ली के दो व्यक्ति श्री भगवान सिंह राजपूत उम्र 63 वर्ष जो अस्थि से संबंधित रोग से पीडि़त था। जो सुनने में भी असक्षम था, जिसकी सामान्य मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार उकिया भुईहर उम्र 75 वर्ष जो कि वृद्धावस्था के कारण पूर्व से ही अस्वस्थ एवं अपने दैनिक कार्य में भी असक्षम थी। उनकी सामान्य मृत्यु हुई थी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग ने बताया कि ग्राम महापल्ली में उल्टी-दस्त के कुल 27 मरीज थे, जिसमें 16 का उपचार चल रहा है एवं 9 को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पीएचई विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम-महापल्ली में उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा लगातार पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया जा रहा है। साथ ही जांच हेतु सेम्पल लिया गया है।
महापल्ली के मृतकों में नहीं मिला डायरिया के लक्षण, खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -