Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं को मिला विस्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं को मिला विस्तार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 6, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 06 सितम्बर 2023/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को खेती-किसानी के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को विस्तार देते हुए एक और नए बांध घटोला जलाशय का भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों की एक और बड़ी मांग आज पूरी हो गई है। इस बांध का निर्माण होने से हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस बांध की लम्बाई 480 मीटर होगी और उचाई 17.17 मीटर रखी जाएगी। इसमें दो नग जल द्वार और एक नग वेस्ट वीयर का निर्माण प्रस्तावित है। बांध की दायी तट नहर जिसकी लंबाई 6.54 किलोमीटर और बांयी तट नहर जिसकी लंम्बाई 1.50 किलोमीटर निर्माण होगा। इस प्रकार कुल इन नहरों द्वारा 250 हेक्टेयर में सिचाई सुविधा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के कुल सिंचाई क्षमता 28 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 35.90 प्रतिशत बढाने के लिए भी वर्कप्लान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार तैयार कर रही है।

वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले का समग्र विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ काम किया जा रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना भी हमारी सरकार पूरा करेगी। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गन्ना बेस इथेनॉल उद्योग बन कर तैयार है। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का राह सृजन होगा। केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवांगांव में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 06 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और गांव की जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, उगता सूरज स्व सहायता समूह को 10-10 हजार रूपए देने की घोषणा की।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते पौने पांच वर्षों में प्रदेश में सिचाई क्षमता को विस्तार करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलो में विकासखण्डों में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए अनेक बांध-जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार की नरवा योजना से पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर भी सुधरा है। किसानों को इसका सीधा लाभ भी मिलने लगा है।

कबीरधाम जिले में सिचाई क्षमता बढ़ाने जिले में और 15 नए जलाशय और व्यपवर्तन पर हमारी सरकार काम कर रही है- वन मंत्री श्री अकबर

- Advertisement -
Ad image

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले में औसत से कम बारिश होती है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को सशक्त, समृद्ध बनाने के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। कबीरधाम जिले में घटोला बांध सहित और 15 नवीन सिंचाई योजनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में काम बढ़ा दिया है। इनमें रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन, जगमड़वा जलाशय, सुतियापाठ मध्यम जलाशय के दायी तट पर नहर विस्तारीकरण, राली व्यपवर्तन नहर कार्य, मगरवाड़ा व्यपवर्तन नहर कार्य, कोयलारी व्यपवर्तन, बकेला फीडर कैनाल से कं्राति रमतला एवं देवसरा जलाशय की नहरों का विस्तरीकरण, रिमाडलिंग कार्य, सनकपाटनाला एनीकट कम काजवे, रेंगाबोड कुण्डा व्यपवर्तन नहर कार्य, दमगढ़ व्यपवर्तन योजना, थुवा व्यपवर्तन, नहर कार्य, जल्दानाला जलाशय नहर कार्य का काम प्रस्तावित है। इसमें से क्रांति जलाशय एव नहर विस्तारी करण का भूमिपूजन हो चुका है। इन सभी कार्य पूरा होने से 13 हजार 542 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इस प्रकार जिले में कुल सिंचाई रकबा 54465 हेक्टेयर से बढ़कर 68006 हेक्टेयर हो जाएगा। साथ ही कुल सिंचाई क्षमता कबीरधाम जिले की 28.75 प्रतिशत से बढ़कर 35.90 प्रतिशत हो जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों के लिए बनी सहारा
Next Article बेकरी प्रशिक्षण लेकर आत्म निर्भर बनेगी रीपा केन्द्र रूद्रारम के स्व सहायता समूह की महिलाएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?