Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 11 एवं 12 सितम्बर को रायगढ़ में लगेगा रोजगार मेला, 395 पदों पर होगी भर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

11 एवं 12 सितम्बर को रायगढ़ में लगेगा रोजगार मेला, 395 पदों पर होगी भर्ती

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 6, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 6 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयासों से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लगातार कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले और काउंसलिंग शिविरों के जरिए आवेदकों को कंपनी में जॉब के लिए सीधे अप्लाई करने का मौका मिल रहा है। बीते माहों में लगाए गए रोजगार मेलों से विभिन्न कंपनियों ने जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किया है। इसी कड़ी में आगामी 11 एवं 12 सितम्बर को पुन: एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें करीब 395 पदों पर भर्तियां ली जाएगी। इसमें शामिल होने वाले आवेदक जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल पर 10 सितम्बर तक पंजीयन कर सकते है। वहीं पोर्टल में पूर्व से पंजीकृत अर्हताधारी आवेदक सीधे रोजगार मेले में शामिल हो सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में 11 एवं 12 सितम्बर 2023 को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 नियोजकों के माध्यम से लगभग 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। पोर्टल में पंजीकृत आवेदक निर्धारित तिथि को ट्रेड के अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में साक्षात्कार के लिए पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेला में जिन पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 11 सितम्बर को 106 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें तकनीकी रिक्तियां एवं अप्रेंटिसशिप शामिल है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई./बी.टेक है। इसी तरह 12 सितम्बर को 289 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें गैर तकनीकी एवं सिक्युरिटी सर्विस से संबंधित रिक्तियां है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक उत्तीर्ण के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। आवेदक इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल पर अवलोकन कर सकते है।
*ऐसे करें रोजगार मितान पोर्टल में पंजीयन*
रोजगार मेले में ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन के लिए आवेदक को https://raigarhrozgarmitan.in पोर्टल में जाना होगा। वहां तीन लाइन वाले मेनू बटन पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया होगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आवेदक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आवेदक के बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता डालनी होगी। इस पंजीयन प्रोसेस से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में आवेदक का अकाउंट बन जायेगा। जिसे लॉग इन करने के लिए पासवर्ड भी इसी पेज में बनाया जा सकेगा। इसके पश्चात आवेदक को जॉब कैटेगरी चुनना होगा, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। इसमें एक से अधिक कैटेगरी के जॉब चुने जा सकते हैं।
प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं रायगढ़ रोजगार मितान एप
जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एप भी बनवाया गया है। इसके प्ले स्टोर में जाकर ‘Raigarh Rozgar Mitan’ टाइप करना होगा। अथवा https://shorturl.at/adptM इस लिंक को क्लिक करके एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर पंजीयन किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर भी ‘रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल’ और एप पर पहुंच सकते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कृष्ण कुंज से पल्लवित होता प्रकृति के साथ संस्कृति का मेल
Next Article आधार आधारित बायो मेट्रिक प्रमाणीकरण से होगी इस बार धान खरीदी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?