रायपुर।छत्तीसगढ़ में उत्पादित होने वाली करीब 67 लघु वनोपजो का संग्रहण समर्थन मूल्य और वनोपज संघ की सपोर्ट प्राईज पर क्रय किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 38 वनोपजो को सपोर्ट प्राईज फॉर एमएफपी पर क्रय किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज क्रय योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में दी गई। बैठक में लघु वनोपज के प्रोसेसिंग हर्बल वन उत्पादों की मार्केटिंग और वनोपज आधारित उद्योगों की स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी तरह से छत्तीसगढ़ में उत्पादित मिलेट फसलों के उत्पादन, प्रोसेसिंग सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पीसीसीएफ श्री व्ही. श्रीनिवास राव, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल राय भी मौजूद थे।
67 लघु वनोपजो की खरीदी की जा रही है समर्थन मूल्य पर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
