Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आजादी का अमृत महोत्सव में सम्पन्न हुआ खुशियों का खेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आजादी का अमृत महोत्सव में सम्पन्न हुआ खुशियों का खेल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर: “खेल-मेल से आगे बढ़, गढ़बो नवा छत्तीसगढ’’ को चरितार्थ करने हेतु नवा रायपुर में रहने वाले बच्चों तथा युवाओं द्वारा स्वयं को चुस्त-दुरूस्त रखने एवं विशेषकर फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए गठित अटल नगर फुटबाल क्लब द्वारा चार दिवसीय चैम्पियनशिप कप फुटबाल टूर्नामेंट का 12 अगस्त से 15 अगस्त तक अटल नगर स्पोर्टस ग्राउण्ड में सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्रीय रहवासियों की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए आनलाईन माध्यमों जैसे फेसबुक, व्हाट्सअप आदि तथा अन्य प्रचार – प्रसार तंत्र के माध्यम से सभी अतिथियों एवम् नगरवासियों को आमंत्रित किया गया।

टूर्नामेंट के प्रथम एवम द्वितीय दिवस 12 अगस्त और 13 अगस्त को 16 टीमों ने लीग तथा क्वार्टर फाइनल मैच खेले। 14 अगस्त को स्कूली बच्चों (बालक एवम् बालिका वर्ग) की 12 टीमों का फुटबॉल मैच महिला रेफरियों के द्वारा संचालित किया गया। अंत में बालिकाओं का फाइनल मैच सेंट जोसेफ स्कूल की छात्राओं और एमजीएम मॉडल स्कूल की छात्राओं के बीच हुआ जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल की छात्राओं ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। इसके बाद शाम को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की महिला टीम एवं सेंट जोसेफ स्कूल की बालिकाओं के मध्य मैच हुआ जिससे सेंट जोसेफ स्कूल की बालिकाएं विजयी रहीं। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें BMSS School, KPSI School, Kids Paradise School, St. Joseph School, Amity School एवं MGM Model School से अधिकारी अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुए। इन स्कूलों के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया।

फुटबॉल मैदान पर 15 अगस्त को सर्वप्रथम श्री बाबूलाल साहू, नवा रायपुर योग दल के वरिष्ठ सदस्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवम् उपस्थिति टीमों को आशीर्वचन दिया गया। छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मुस्ताक जी एवं श्री आर.के. झा, संयुक्त आयुक्त, CGSRLM, विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा उपस्थिति खिलाड़ियों को संबोधित किया गया। क्लब की संरक्षक श्रीमती बलवंत कौर बल ने बच्चों और युवाओं को शुभकामनाएं दीं। अटल नगर फुटबॉल क्लब (ANFC) के अध्यक्ष श्री राजीव त्रिपाठी ने बताया कि हमारे क्लब का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने का है। खेल के माध्यम से लोगों में मेल- मिलाप बढ़ाना है।

जिस पल का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह पल आ चुका था। विशिष्ट अतिथि श्री सुजीत कुमार घिदौड़े, सरपंच, नवागांव खपरी एवं श्रीमती केवरा बाई वर्मा, वार्ड सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में सेमी फाइनल मैच प्रारंभ हुआ। पहला सेमीफाइनल मैच राजहरा FC Vs रामा FC के बीच हुआ जिसमें राजहरा FC विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच ब्रह्मविद FC Vs रायपुर FC के बीच हुआ जिसमें ब्रह्मविद FC विजेता रही।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद बालकों ने फाइनल मैच खेला जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल ने संत जोसेफ स्कूल को 6-0 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया। बच्चों की प्रतियोगिता में श्री विशाल यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से पुरस्कृत किया गया।

अंत में रोमांचकारी फाइनल मैच ब्रह्मविद FC Vs राजहरा FC के मध्य खेला गया जो 2-2 की बराबरी पर रहा। अंतिम निर्णय हेतु पेनाल्टी शूट हुआ जिसमें राजहरा FC 4-1 से विजेता रही। चैंपियनशिप कप 2023 की प्रतियोगिता में श्री निलेश भूषण को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से पुरस्कृत किया गया।

उपस्थिति अतिथियों द्वारा स्कूल के विजेता बच्चों को पुरस्कार के रूप में मेडल प्रदान किया गया। चैंपियनशिप कप 2023 के विजेता टीम को राशि रुपये 51,000/- तथा ट्राफी एवं उपविजेता टीम को राशि रुपये 21,000/- तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन मे श्री राम प्रॉपर्टी, सुदर्शनी प्रिया कंस्ट्रक्शन एवम् फाउंडेशन फुटबॉल एकेडमी का विशेष सहयोग रहा।

ANFC के सचिव, श्री एस.के. सूर्यवंशी ने बेहतरीन संयोजन किया। क्लब के कोच श्री कुलवीर सिंग राणा द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। अटल नगर फुटबॉल क्लब के कोषाध्यक्ष श्री सुधीर यादव, उप कोषाध्यक्ष श्री डी.के. गुप्ता ने बेहतरीन समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओ को सुनिश्चित किया। वित्त अधिकारी उमेश मौर्या, अनुशासन अधिकारी श्री सीताराम तिवारी, अभिषेक सिंह, अनिल हार्डेल, छोटू, प्रमोद, अभिमन्यु, आलोक यादव, पीटर, अभिषेक बंजारे, कपिल देव, शिव प्रकाश पाल, एस.के. साहू, रजनीश त्रिपाठी, मैडिला ईश्वर राव यादव उर्फ विराट और अन्य खिलाड़ियों के साथ सेक्टर-27 के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्कूल शिक्षा मंत्री ने देवरबीजा में नवीन शासकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ
Next Article 67 लघु वनोपजो की खरीदी की जा रही है समर्थन मूल्य पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?