सक्ती, 26 जुलाई 2023/ जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच द्वारा सड़क की स्थिति संबंधित शिकायत किया गया जिसमें उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को बताया कि दर्रा भांठा से खम्हरिया कि ओर जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब है। जिससे लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिस पर सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तत्काल मौके का निरीक्षण करके सड़क की स्तिथि को खराब पाए जाने पर संबंधित खदान संचालकों को तत्कालीन व्यवस्था के लिए सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जैजैपुर तहसीलदार श्री सिद्धार्थ अनंत, खम्हरिया सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर ने दर्राभांठा से खम्हरिया सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत करने के दिए निर्देश
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
