Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
भाजपा नेता पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 26, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सक्ती 26 जुलाई 2023 / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में शामिल सभी सेक्टर ऑफिसर्स को अपने निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वो का पूरी गंभीरता और सतर्कता से निर्वहन करने कहा। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों के बाहर आधारभूत जानकारी के लिए पेंटिंग कार्य शुरू कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को बताया कि अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए जिले के दूरदराज क्षेत्रों से ग्रामीणजन कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में पहुंच रहे हैं। कलेक्टर ने सभी तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर अपने कार्यों को बेहतर करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सकें और उनकी छोटी-छोटी समस्याओ का निदान तहसील और विकासखंड स्तर पर हो सके। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने अपने क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर से मैदानी भ्रमण के रिपोर्ट सहित अन्य निर्वाचन कार्य निर्धारित समय पर होवे इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपीईएस अंतर्गत अब तक हुए एंट्री तथा शेष बचे एंट्री की जानकारी ली। कलेक्टर ने शेष बचे कुछ एंट्री कार्य को त्वरित फाइनलाइज करने कहा। कलेक्टर ने जिले में ईवीएम मशीनों के प्रदर्शन कार्य की जानकारी ली तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान संबंधी जागरूक करने कहा। कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता के लिए जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए। निर्वाचन संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया, पोस्टल बैलट से वोटिंग की प्रक्रिया, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता, सेक्टर ऑफिसर के लिए हैंडबुक, चेक लिस्ट आदि अन्य आवश्यक जानकारियां प्रदान करते हुवे चुनाव संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता से निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए प्रारंभिक तैयारी शुरू करते हुए व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन कार्य की जानकारी लेते हुए बेहतर आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, राजीव हुआ मितान क्लब के राशि अंतरण, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, प्रगतिरत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड ,लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विदेश निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के लिए डाकघर निर्यात केन्द्र का हुआ शुभारंभ
Next Article कलेक्टर ने दर्राभांठा से खम्हरिया सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत करने के दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya November 26, 2026
भाजपा नेता पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
CHHATTISGARH November 26, 2026

Popular Post

संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
भाजपा नेता पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?