Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डभरा में जुआ के फड़ पर पुलिस की दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डभरा में जुआ के फड़ पर पुलिस की दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CHHATTISGARH
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: खरसिया के ग्राम कुर्रू-जोबी में वन विभाग ने ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक
Uncategorized
02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डभरा में जुआ के फड़ पर पुलिस की दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार

Admin
Admin October 2, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
5 Min Read

सपोस के मुक्तिधाम के पास चल रहा था काटपत्ती जुआ; 51,400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त, डभरा पुलिस व साइबर सेल सक्ती की संयुक्त कार्रवाई

सक्ती/डभरा :- 1 अक्टूबर 2026। जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डभरा पुलिस और साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सपोस स्थित मुक्तिधाम के पास फड़ लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 51,400 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ और सट्टा के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा/चंद्रपुर सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में डभरा पुलिस और साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

- Advertisement -
Ad image

इसी दौरान 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सपोस स्थित मुक्तिधाम के पास कुछ लोग फड़ लगाकर रुपये-पैसे का दांव लगाते हुए काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।

पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

51,400 रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर विधिवत तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की। जुआरियों के फड़ एवं उनके कब्जे से कुल 51,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया।

मामले में मौके से पकड़े गए सभी 13 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

जागनेश्वर साव, पिता भरत लाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी चंद्रपुर वार्ड नंबर 06, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती।

जय सिंह क्षत्रिय, पिता बी.एस. क्षत्रिय, उम्र 57 वर्ष, निवासी रायगढ़ चांदनी चौक, थाना कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़।

अनिल महंत, पिता स्व. चमरा दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी सपोस बस स्टैंड, थाना डभरा, जिला सक्ती।

द्वारिका पटेल, पिता गोपचंद पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रायगढ़, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

देवेंद्र पटेल, पिता स्व. बाबूलाल पटेल, उम्र 44 वर्ष, निवासी खरकेना, थाना डभरा, जिला सक्ती।

रवि खर्रा, पिता मोहन लाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी चंद्रपुर, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती।

कारगिर खूंटे, पिता ताराचंद खूंटे, उम्र 27 वर्ष, निवासी मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती।

मनोज दास महंत, पिता कुमार दास महंत, उम्र 30 वर्ष, निवासी सपोस, थाना डभरा, जिला सक्ती।

राजेश साहू, पिता रमेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी डुमरपाली, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़।

सूरज तांडी, पिता दशरथ तांडी, उम्र 48 वर्ष, निवासी देवरी, थाना सांकरा, जिला महासमुंद।

हीराराम चौहान, पिता पूरन चौहान, उम्र 42 वर्ष, निवासी भैरोपुर, थाना सांकरा, जिला महासमुंद।

गजेन्द्र नायक, पिता मनबोध नायक, उम्र 44 वर्ष, निवासी बीजातीपाली, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद।

भानूप्रताप सिंह, पिता प्रहलाद साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी जेलपारा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

जिला पुलिस सक्ती ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डभरा में जुआ के फड़ पर पुलिस की दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti October 2, 2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CHHATTISGARH October 2, 2026
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: खरसिया के ग्राम कुर्रू-जोबी में वन विभाग ने ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक
Uncategorized October 2, 2026
02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 2, 2026
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
CHHATTISGARH RAIGARH October 2, 2026

Popular Post

डभरा में जुआ के फड़ पर पुलिस की दबिश, 13 जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CHHATTISGARH
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: खरसिया के ग्राम कुर्रू-जोबी में वन विभाग ने ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक
Uncategorized
02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?