Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

Admin
Admin October 2, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें की गई वितरित

रायगढ़ :- 2 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुसौर के शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह-प्रदर्शनी तथा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रतिभा एवं रुचियों को जाना। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने रायगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं और सही मार्गदर्शन के साथ इन अवसरों का उपयोग कर वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने विकसित भारत-2047 की कल्पना को अपने चित्रों में उकेरा।

- Advertisement -
Ad image

अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में संजना प्रजापती ने प्रथम, रोशनी चौहान ने द्वितीय और परिधी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में फातिमा महंत प्रथम, कुमकुम श्रीवास द्वितीय और पूजा चौहान तृतीय रहीं। माध्यमिक स्तर की चित्रकला में प्राची मेहर प्रथम, मिथिला पटेल द्वितीय और भूमिका निषाद तृतीय रहीं। भाषण में मीनाक्षी साहू ने प्रथम, शिबिका कुमारी ने द्वितीय और महिमा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा पटेल प्रथम, नियति प्रधान द्वितीय और योगेश संजय तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में तुषार चौहान प्रथम, प्रिन्सी पटेल द्वितीय और रूची चौधरी तृतीय रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षकों की कार्यशाला

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं एवं 8वीं अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष एवं सैनिक स्कूल तथा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य परीक्षा और श्रेष्ठा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के संबंध में शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी, अध्ययन की रणनीति और विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित तैयारी कराने और उन्हें उपलब्ध अवसरों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नारायण एवं बृजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान, उपाध्यक्ष खीरमती चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, जनपद सदस्य मुक्तेश्वर पंडा, विकास केडिया, विलिश गुप्ता, संदीप पंडा और जैमिनी गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, डीएमसी आलोक स्वर्णकार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर भुवनेश्वर पटेल सहित सभी संकुलों के सीएसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हाई स्कूल पंचपारा की प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत सेजेस सक्ती में वृहद शिविर आयोजित
Next Article 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized November 16, 2026
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya November 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya November 15, 2026
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026

Popular Post

बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?