Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
CHHATTISGARH RAIGARH
वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
CHHATTISGARH Kharsiya
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन

Admin
Admin September 24, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
8 Min Read

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो नदी को नमन कर नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील; शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 किलोमीटर क्षेत्र के विकास की योजना

रायगढ़ :- 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को रायगढ़ के खर्राघाट में स्वच्छता अभियान के साथ केलो नदी तट के स्थायी एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने यहां 29.99 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर खर्राघाट एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ राज्यगीत के साथ हुई। इसके बाद खर्राघाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वयं सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन सफाई अभियान चलाने से स्वच्छता स्थायी नहीं हो सकती। इसके लिए निरंतर प्रयास के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने नागरिकों से केलो नदी, नदी तट, घाट और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने केलो नदी में डुबकी लगाकर नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है। इसी भावना के साथ खर्राघाट को स्वच्छ रखने के साथ-साथ इसे स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

घाट के सौंदर्यीकरण से आगे होगा समग्र विकास

वित्त मंत्री ने कहा कि खर्राघाट में प्रस्तावित विकास कार्य केवल घाट के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेंगे। परियोजना के तहत यहां नागरिकों के लिए हरित क्षेत्र, ऑक्सीजोन, घाट, पैदल पथ, व्यायाम और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के साथ मॉर्निंग वॉक और नाइट वॉक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिवारों के साथ समय बिताने के लिए भी बेहतर सार्वजनिक स्थान तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खर्राघाट से शनि मंदिर की दिशा में आगे मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इससे केलो नदी तट के विकास को आगे बढ़ाने और शहरवासियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 किलोमीटर क्षेत्र का होगा विकास

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा। सड़क के साथ नाली निर्माण, पैदल पथ और नदी तट का सौंदर्यीकरण भी प्रस्तावित है।

पचरी घाट का नवीनीकरण एवं सुधार किया जाएगा तथा इसे पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। शनि मंदिर के पास स्थित तिराहे का चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का भी प्रावधान किया गया है।

खर्राघाट में लगभग 8.50 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। यहां सघन पौधरोपण के साथ पार्किंग, पाथवे, घाट और व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास यानी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण भी किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ शहर में हरित क्षेत्रों के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे गार्डन और ऑक्सीजोन का उल्लेख करते हुए उन्होंने आने वाले वर्षों में इनका और विस्तार किए जाने की बात कही। उन्होंने पांच वर्षों में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य भी बताया। खर्राघाट का ऑक्सीजोन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

29.99 करोड़ की स्वीकृति, 26.39 करोड़ रुपये में हुआ अनुबंध

खर्राघाट विकास परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं कार्य की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपये है। परियोजना का कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया था और इसे दो वर्ष की अवधि में पूरा किया जाना है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रयास रहेगा कि विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरे कराकर इन्हें जनता को समर्पित किया जाए।

स्वच्छता और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा सेवा संकल्प अभियान

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और विकास को एक साथ जोड़कर कार्य किया जा रहा है। खर्राघाट में श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि केलो नदी और उसके घाट रायगढ़ की पहचान का हिस्सा हैं। इनके विकास से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में हरित क्षेत्र बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के बीच शहर में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे में ऑक्सीजोन और हरित क्षेत्रों के विकास से नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने परियोजना के लिए सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि खर्राघाट शहर के प्रमुख नदी तटों में शामिल है। यहां स्वच्छता अभियान के साथ स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत रायगढ़ के लिए महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना पूरी होने के बाद नागरिकों को बेहतर घाट, हरित क्षेत्र, घूमने-फिरने और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए सुविधाएं मिलेंगी।

‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी लगाई गई। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को देखा।

कार्यक्रम में सभापति डिग्रीलाल साहू, सुभाष पाण्डेय, मनीष कंकरवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एनटीपीसी के महाप्रबंधक सुभाष ठाकुर सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

खर्राघाट परियोजना की प्रमुख बातें

कुल स्वीकृत राशि: 29.99 करोड़ रुपये

अनुबंधित राशि: 26.39 करोड़ रुपये

मद: सीएसआर

कार्यादेश: 24 जून 2026

निर्धारित अवधि: 2 वर्ष

ऑक्सीजोन: लगभग 8.50 एकड़

सड़क विकास: शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक लगभग 2 किलोमीटर

प्रमुख सुविधाएं: पाथवे, घाट, नाली, पार्किंग, मॉर्निंग वॉक, नाइट वॉक, व्यायाम एवं स्वास्थ्य सुविधाएं

अन्य प्रस्ताव: पचरी घाट का विकास, तिराहे का चौड़ीकरण, बॉक्स कल्वर्ट और मरीन ड्राइव विकास की योजना

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
Next Article PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 24, 2026
खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
CHHATTISGARH RAIGARH September 24, 2026
वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
CHHATTISGARH Kharsiya September 24, 2026
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH September 23, 2026

Popular Post

डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुरू हुआ रियल-टाइम सोशल ऑडिट सिस्टम
CHHATTISGARH RAIGARH
PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
खर्राघाट का बदलेगा स्वरूप: 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन
CHHATTISGARH RAIGARH
वेदांता रेलवे साइडिंग के कोयला डस्ट से कब मिलेगी राहगीरों को राहत की सांस?
CHHATTISGARH Kharsiya
पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’: TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद.
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?