Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 7100 दीपों से जगमगाया सक्ती जिले का दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

7100 दीपों से जगमगाया सक्ती जिले का दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक

Admin
Admin September 17, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
7 Min Read

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े रहीं विशिष्ट अतिथि, सेवा-समर्पण और सुशासन का दीया जनभागीदारी के साथ हुआ प्रज्वलित

सक्ती :- 17 सितंबर 2026/ सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम अंतर्गत भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम परिसर में लगभग 7100 दीप प्रज्वलित किए गए। एक साथ प्रज्वलित हुए हजारों दीपों की रोशनी से पूरा स्टेडियम परिसर आलोकित हो उठा। दीपों की यह जगमगाहट केवल प्रकाश का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने दीप प्रज्वलित कर समाज और जिले के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। दीप प्रज्वलन के दौरान स्टेडियम परिसर का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण रहा। हजारों दीपों की रौशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह एवं उमंग का वातावरण निर्मित हुआ। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब समाज का प्रत्येक वर्ग सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो सामूहिक प्रयासों से विकास और सकारात्मक बदलाव की नई राह तैयार होती है।

- Advertisement -
Ad image

सांसद कमलेश जांगड़े सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। साथ ही सांसद द्वारा विश्वकर्मा पूजा की भी सभी को बधाई दी गई तथा सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर भी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है, साथ ही विश्वकर्मा पूजा का भी पावन अवसर है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 17 सितंबर के दीप प्रज्वलन के शुभारंभ से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित होगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। सांसद जांगड़े ने कहा कि सभी मिलकर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं और जिले में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित कर सक्ती जिले का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन करें। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़े और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही हमारी कामना है।
कलेक्टर जयश्री जैन ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सेवा का संकल्प केवल किसी एक व्यक्ति या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजन सभी अपने मन में सेवा का भाव रखते हुए समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर जैन ने कहा कि हम सभी के मन में सेवा का विचार होना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन सहित विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, प्रीतम सिंह गबेल, राम अवतार अग्रवाल, कपूर चंद्र अग्रवाल, संजय रामचंद्र, धनंजय नामदेव,आशा साव,अनीता सिंह ,अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव,गजेंद्र यादव,चिराग़ अग्रवाल, लाखन नामदेव, देवाशीष पटेल,सुमीत शर्मा,पिंटू अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल,सुरेश साहू,मनोज सोनी,गोविंद देवांगन,अनीता गोपाल सुशीला गबेल,मनोज सिसोदिया,जगत शर्मा दादू केवट सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित थे।

आशीर्वाद का दीया’ बना सेवा और विश्वास की रोशनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम सक्ती में प्रज्ज्वलित हजारों दीपों ने सेवा संकल्प अभियान की भावना को साकार करते हुए ‘एक दीप—एक संकल्प’ की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित प्रत्येक दीप आशा, विश्वास और जनभागीदारी का प्रतीक बना। यह आयोजन जिलेवासियों के बीच सेवा एवं समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी पहल से नागरिकों के जुड़ाव को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा। जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सक्ती जिले में जनभागीदारी के साथ सेवा संकल्प की रोशनी को और अधिक प्रखर किया। दीपों की उज्ज्वल आभा में स्टेडियम परिसर से सेवा, समर्पण और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचा। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूहों की दीदियां सहित जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका परिषद सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
Next Article लय, ताल और भाव-अभिव्यक्ति के सुंदर संगम से सजी लिली चौहान की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya November 6, 2026
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?