Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस

Admin
Admin September 9, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

रायगढ़ :- 9 सितम्बर 2026/ जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखकर योजनाओं की प्रगति प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन, बिलासपुर एवं मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के विरुद्ध संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाए।

रायगढ़ को हर घर जल जिला बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा

- Advertisement -
Ad image

बैठक में रायगढ़ जिले को हर घर जल जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन प्रगति और मैदानी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

अक्टूबर तक 378 योजनाएं पूर्ण करने का लक्ष्य

समीक्षा बैठक में सीआईआरपी के अनुसार अक्टूबर 2026 तक जिले में 378 योजनाओं को पूर्ण करने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया, जल जीवन मिशन के अंतर्गत खंड कार्यालयों में उपलब्ध देयकों तथा उनके भुगतान की कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान एवं जल अर्पण दिवस के आयोजन और एसवीएस योजनाओं के भुगतान के लिए निर्धारित पेमेंट प्रोटोकॉल पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

समन्वय और सतत मॉनिटरिंग पर जोर

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मानकों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता  प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
Next Article कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?