Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Admin
Admin September 3, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रामचंद्र के नेतृत्व में नि:शुल्क चाय सेवा एवं राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान

रायगढ़ :-  कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों की नगरी रायगढ़ में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। नवनिर्माण संकल्प समिति द्वारा शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितम्बर को गाँधी प्रतिमा के पस पास सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के लिए नि:शुल्क चाय वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
रायगढ़ में जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। प्रतिवर्ष शहर के समाजसेवी, दानदाता एवं विभिन्न सामाजिक संगठन रामनिवास टॉकीज, एसपी कार्यालय सहित शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर भंडारे, पेयजल एवं अन्य सेवा स्टॉल लगाकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। इस वर्ष भी अनेक स्थानों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवनिर्माण संकल्प समिति ने अपने स्टॉल को सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता का माध्यम बनाने का निर्णय लिया है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चाय उपलब्ध कराने के साथ उनसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्रपति के नाम चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सहभागी बनने की अपील की जाएगी।
धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
समिति का यह प्रयास इसलिए भी विशेष है क्योंकि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक एवं आस्था से जुड़े बड़े आयोजन में जहां हजारों की संख्या में लोग शहर में पहुंचते हैं, वहीं उसी अवसर को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए उपयोग किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह हस्ताक्षर अभियान पिछले कई महीनों से चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
10 बजे शुरू होगी नि:शुल्क चाय सेवा गाँधी प्रतिमा के पास

नवनिर्माण संकल्प समिति द्वारा आयोजित नि:शुल्क चाय सेवा का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं शहरवासियों को नि:शुल्क चाय वितरित की जाएगी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर करने की अपील की जाएगी।

रामचंद्र शर्मा की अपील

- Advertisement -
Ad image

शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश देने वाला पावन पर्व है। इस पवित्र अवसर पर यदि हम किसी जरूरतमंद की सेवा करने के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हैं, तो इससे बड़ी सामाजिक सेवा और क्या हो सकती है।
उन्होंने कहा कि “जन्माष्टमी पर एक कप चाय की सेवा के साथ यदि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए एक हस्ताक्षर करते हैं, तो यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश होगा। आइए, भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था के साथ प्रकृति के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और इस अभियान का हिस्सा बनें।”
रामचंद्र शर्मा ने सभी सामाजिक संगठनों, दानदाताओं, युवाओं, खिलाड़ियों, श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अपील की कि वे नि:शुल्क चाय सेवा का लाभ लेने के साथ पर्यावरण संरक्षण के हस्ताक्षर अभियान में सहभागी बनें और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ें।
नवनिर्माण संकल्प समिति का यह प्रयास जन्माष्टमी की धार्मिक भावना को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए रायगढ़ में “सेवा भी, संस्कार भी और पर्यावरण संरक्षण भी” का सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
Next Article कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026

Popular Post

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?