Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

Admin
Admin August 31, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

जनऔषधि केंद्रों में 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिल रही गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं

रायगढ़:-  31 अगस्त 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों तथा बिना वैध अनुज्ञा के चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुज्ञा के लोगों का उपचार करने अथवा किसी भी प्रकार की चिकित्सा या शल्य चिकित्सा करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में लगातार निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रखी जा रही है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी बीमारी की स्थिति में झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार कराने के बजाय निकटतम शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा पंजीकृत चिकित्सक से ही उपचार कराएं, ताकि सही जांच और उचित उपचार सुनिश्चित हो सके।

इधर, आम लोगों को महंगे इलाज और दवाइयों के खर्च से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिले के लगभग सभी विकासखंडों में जनऔषधि केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां सामान्य बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनऔषधि केंद्रों में कई दवाइयां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों के उपचार पर होने वाला खर्च काफी कम हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जेनेरिक दवाइयां गुणवत्ता और प्रभावशीलता के मामले में निर्धारित मानकों के अनुरूप होती हैं। इन दवाओं की उपलब्धता का उद्देश्य लोगों को किफायती दर पर आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराना और उपचार के आर्थिक बोझ को कम करना है। दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में जनऔषधि केंद्रों की उपलब्धता से लोगों को आवश्यक दवाइयां आसानी से मिल रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि दवाइयां हमेशा चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही लें और अधिक कीमत वाली दवाइयों के विकल्प के रूप में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में चिकित्सक या फार्मासिस्ट से जानकारी प्राप्त करें। साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना वैध अनुमति चिकित्सा कार्य किए जाने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
Next Article शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?