Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Admin
Admin August 17, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
4 Min Read

“अभियान संवेदना” के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मामा के घर से आरोपी को दबोचा

रायगढ़ :- 17 अगस्त 2026। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Contents
“अभियान संवेदना” के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मामा के घर से आरोपी को दबोचा टेंट लगाने के दौरान हुई थी नाबालिग से पहचान16 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायतमामा के घर से आरोपी गिरफ्तारपुलिस टीम की अहम भूमिका

पुलिस के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है।

टेंट लगाने के दौरान हुई थी नाबालिग से पहचान

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी रितेश पटेल से हुई थी। आरोपी खरसिया क्षेत्र में टेंट लगाने का काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल और सिम उपलब्ध कराया, जिसके माध्यम से दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, बाद में आरोपी पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिनों तक अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया।

- Advertisement -
Ad image

16 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत

घटना के संबंध में 16 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपी पर अपनी नाबालिग बेटी के शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

थाना सक्ती से प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर चौकी खरसिया पुलिस ने मामले की विवेचना आगे बढ़ाई। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष तथा न्यायालय में कथन कराया। पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थलों का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।

मामा के घर से आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पतासाजी के दौरान पुलिस को आरोपी के थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम नावानारा कल्ला स्थित उसके मामा के घर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी रितेश कुमार पटेल को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी की गिरफ्तारी और विवेचना में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, आरक्षक कृति सिदार एवं आरक्षक गोविंद बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
Next Article कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?