Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप

Admin
Admin August 11, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

कापू :- थाना कापू क्षेत्र के ग्राम समनिया में जमीन और घर आने-जाने के रास्ते को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। मामले में एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 10 नामजद लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता का अपने पड़ोसी परदेशी बघेल के परिवार के साथ जमीन एवं रास्ते को लेकर करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान बिनोद बघेल, राकेश बघेल, रोशन बघेल, मालिक राम बघेल, राजेश बघेल, करिश्मा बघेल, मीना बघेल, अंशु बघेल, सरिता बघेल और पदमा बघेल एक राय होकर उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -
Ad image

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने घर की परछी एवं आंगन में घुसकर हाथ-मुक्का, डंडा, चाकू तथा लोहे के रॉड जैसे हथियारों से मारपीट की। इस दौरान शिकायतकर्ता के पिता बसंत सक्सेना को हाथ, पैर, सिर एवं हथेली सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने की बात कही गई है। वहीं उसकी मां इतवारिन बाई के सिर और दाहिने हाथ की कलाई पर भी डंडे से चोट पहुंचाने का आरोप है।

वहीं शिकायतकर्ता ने स्वयं भी मारपीट में घायल होने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार रोशन बघेल और विनोद बघेल ने हाथ-मुक्का तथा कथित रूप से लोहे के रॉड से हमला किया, जिससे उसके बांये हाथ की भुजा, सिर और पीठ में चोट आई। इसके अलावा अन्य नामजद आरोपितों द्वारा भी हाथ-मुक्का से मारपीट किए जाने का आरोप शिकायत में लगाया गया है। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता ने नोनी बाई कुर्रे और चंदा राजे को जानकारी देने की बात कही है। शिकायत के आधार पर थाना कापू पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रकरण की कायमी की सूचना JMFC न्यायालय, धरमजयगढ़ को भेजे जाने की बात भी पुलिस अभिलेख में दर्ज है।

बहरहाल पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 351(3), 118(1) एवं 126(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

फिलहाल जमीन एवं रास्ते के पुराने विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस द्वारा घटनाक्रम, आरोपों और चोटों से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। और समाचार में लगाए गए आरोप शिकायत में दर्ज कथनों पर आधारित हैं, आरोपों की पुष्टि जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र
Next Article सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से निपटाए RBC प्रकरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh October 8, 2026

Popular Post

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?