Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र

Admin
Admin August 11, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ :- 11 अगस्त 2026/ खरसिया वन परिक्षेत्र के बोतल्दा स्थित पथरीले और खाली पहाड़ी क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में रायगढ़ वन विभाग द्वारा अभिनव पहल की गई है। वन विभाग ने बोतल्दा के कक्ष क्रमांक 1147 में लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रायोगिक वृक्षारोपण शुरू किया है। इस पहल के तहत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्थल की प्रकृति के अनुरूप वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करते हुए करीब 5 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह कार्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण पाण्डेय के निर्देशन तथा मुख्य वन संरक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
पथरीली पहाड़ियों पर पौधों के रोपण और उनके संरक्षण के लिए स्थल की प्राकृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष उपाय किए गए हैं। ढलान वाले क्षेत्रों में वर्षाजल के बहाव को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और नमी बनाए रखने के लिए कंटूर रेखाओं के अनुरूप पत्थरों की मेड़ें तैयार की गई हैं। वहीं चट्टानों की दरारों और प्राकृतिक गड्ढों का उपयोग पौधरोपण के लिए किया जा रहा है। जहां चट्टानों के कारण मृदा की उपलब्धता बेहद कम है, वहां विशेष तकनीक अपनाते हुए चट्टानों के बीच टिन का घेरा तैयार कर उसमें उपयुक्त मृदा भरकर पौधों का रोपण किया जा रहा है। इससे पौधों की जड़ों को विकसित होने के लिए आवश्यक मृदा उपलब्ध हो रही है। इस प्रकार कठिन एवं अनुपयुक्त माने जाने वाले पथरीले स्थलों को भी पौधरोपण के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थल के अनुरूप मिश्रित प्रजातियों का रोपण

प्रायोगिक रोपण के अंतर्गत पीपल, हल्दू, नीम, कुसुम, बरगद, करंज और कुल्लू सहित विभिन्न स्थल-अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। जैव विविधता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मिश्रित प्रजातियों का चयन किया गया है। खुले एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगाए गए पौधों को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए फेंसिंग की गई है। पौधों को प्रारंभिक अवस्था में मजबूती प्रदान करने के लिए बाँस स्टेकिंग की व्यवस्था भी की गई है। पौधों की स्थापना के बाद उनके संरक्षण और बेहतर वृद्धि पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर निंदाई-गुड़ाई, आवश्यकतानुसार सिंचाई तथा कीट एवं रोग नियंत्रण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। वन अमले द्वारा रोपित पौधों की नियमित निगरानी और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान पीसीसीएफ ने किया पौधरोपण

- Advertisement -
Ad image

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर रोपण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, पौधों की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की जा रही है। स्थानीय वन अमला भी स्थल की निगरानी और पौधों के संरक्षण में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। स्थल निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण पाण्डेय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्वयं पौधा रोपित किया। उन्होंने प्रायोगिक रोपण की कार्यप्रणाली और पौधों के संरक्षण के लिए किए जा रहे उपायों का अवलोकन भी किया। वन विभाग का यह प्रयोग कठिन एवं पथरीले भू-भाग में हरित आवरण विकसित करने की संभावनाओं को तलाशने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। यदि प्रयोग के अपेक्षित सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं, तो इसी तरह की तकनीकों को प्रदेश के अन्य पथरीले एवं दुर्गम वन क्षेत्रों में भी अपनाया जा सकेगा। इससे ऐसे क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने, मृदा एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: CHP चौक लिबरा हिंसा का फरार आरोपी अनिल बेहरा गिरफ्तार
Next Article जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?