Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी

Admin
Admin August 9, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read

अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?

सक्ती :- जिले के नरियरा स्थित बिजली सब स्टेशन में बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। सब स्टेशन परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने के कारण वहां पदस्थ कर्मचारियों और ऑपरेटरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि बिजली जैसे संवेदनशील विभाग के सब स्टेशन परिसर में पानी भरे होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक स्थायी समाधान नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बारिश होते ही सब स्टेशन परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक परिसर में जमा रहता है। ऐसी स्थिति में ऑपरेटरों को लाइन चढ़ाने और उतरने के दौरान पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बिजली उपकरणों के आसपास इस तरह पानी जमा होना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है।

*अधिकारियों को जानकारी, फिर भी समाधान नहीं!*

- Advertisement -
Ad image

सूत्रों के अनुसार, सब स्टेशन में जलभराव की समस्या से विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का स्थायी निराकरण नहीं किया गया। सवाल यह उठता है कि जब विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या की जानकारी है तो फिर अब तक जल निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

बारिश से पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ विद्युत केंद्रों और सब स्टेशनों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने चाहिए थे। लेकिन नरियरा सब स्टेशन की मौजूदा स्थिति विभागीय तैयारी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

*बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*

सब स्टेशन में पानी भरे होने के बावजूद कर्मचारियों का काम करना किसी संभावित हादसे को न्योता देने जैसा बताया जा रहा है। यदि इसी दौरान कोई विद्युत दुर्घटना होती है और किसी कर्मचारी की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?

*स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी*

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी, नाली निर्माण, गिट्टी-बोल्डर डालकर परिसर का समतलीकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कर दिए जाएं तो समस्या का समाधान हो सकता है।

अब देखना होगा कि नरियरा सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था की खबर सामने आने के बाद बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हैं या फिर हर वर्ष बारिश के दौरान सामने आने वाली इस समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि विभाग किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई करेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article हाथी ने देर रात मचाया मौत का तांडव .. सिर कुचलकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, जमाबीरा में दहशत
Next Article बड़ा देव ठाना में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, परंपरा के संरक्षण के साथ युवाओं को शिक्षा, नशामुक्ति और पर्यावरण बचाने का संदेश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?