Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 24 घंटे में खरसिया पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में ₹80 हजार की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एलईडी टीवी-कूलर समेत चोरी का सामान बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

24 घंटे में खरसिया पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में ₹80 हजार की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एलईडी टीवी-कूलर समेत चोरी का सामान बरामद

Admin
Admin August 7, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read
रायगढ़ :- 7 अगस्त। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एलईडी टीवी, कूलर और सीलिंग फैन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूने मकान को बनाया निशाना

- Advertisement -
Ad image

पुलिस के अनुसार, मदनपुर निवासी आरती उनसेना ने 5 अगस्त 2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान के तीन कमरों के दरवाजों की कुंडी और कब्जे तोड़ दिए तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में प्रवेश किया।

चोर घर से सीआरआई कंपनी का 1 एचपी सबमर्सिबल पंप, कूलर, 32 इंच एलजी एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, चार गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, मिक्सी, भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की पीतल की मूर्तियां, चढ़ावे की नकदी, चांदी के लक्ष्मी सिक्के, इन्वर्टर-बैटरी, कंप्यूटर सेट, लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू बर्तन, कृषि उपकरण तथा नकदी सहित लगभग ₹80 हजार का सामान चोरी कर ले गए।

संदेह के आधार पर पकड़े गए आरोपी

प्रार्थिया की शिकायत पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 400/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर हरिजन मोहल्ला, खरसिया निवासी अमन सागर (22 वर्ष) और सत्यम सागर (32 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

चोरी का सामान बरामद

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने:

अमन सागर के कब्जे से एक पुराना कैम स्टार कंपनी का कूलर और एक सीलिंग फैन।

सत्यम सागर के कब्जे से 32 इंच का एलईडी टीवी और दो सीलिंग फैन बरामद किए।

बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अपराध करने वालों को कानून से बचने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Next Article नाबालिग से दुष्कर्म के बाद टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार: पुलिस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?